कलेक्टर-एसपी ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश अतिक्रमण हटाने, ब्लैक स्पॉट सुधार और यातायात नियमों के कड़ाई से पालन करने कहा

रिपोर्टर महेश बरेठ 91319 74668

कलेक्टर-एसपी ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश अतिक्रमण हटाने, ब्लैक स्पॉट सुधार और यातायात नियमों के कड़ाई से पालन करने कहा

जांजगीर-चांपा 22 जून 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेकर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा उपायों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए विभिन्न विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
कलेक्टर श्री महोबे ने जिले में चिन्हित ब्लैक स्पॉट एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुधार कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां दुर्घटनाओं की संभावना अधिक रहती है, वहां स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेतक, रिफ्लेक्टर, कैट आई, सड़क प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने सड़क पर अतिक्रमण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि सड़क किनारे अवैध कब्जों एवं अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित होता है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है। कलेक्टर ने राजस्व, नगरीय निकाय, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं पुलिस विभाग को समन्वय बनाकर अभियान चलाने तथा सड़क सुरक्षा में बाधक अतिक्रमणों को हटाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्कूलों एवं महाविद्यालयों में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने तथा मोटरयान अधिनियम के उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने दुर्घटना की स्थिति में घायलों को गोल्डन ऑवर के भीतर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित संस्थाओं को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय ने दुर्घटनाजन्य स्थलों पर जिग-जैग मार्किंग, रम्बल स्ट्रिप, साइन बोर्ड, रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था एवं वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने नेशनल एवं स्टेट हाईवे पर नियमित पेट्रोलिंग, ओवर स्पीडिंग, ड्रिंक एंड ड्राइव तथा ढाबों के आसपास सड़क पर वाहन खड़े करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, ओवर स्पीडिंग एवं अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ कलेक्टर-एसपी ने लॉ एण्ड ऑडर के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर श्री आर.के. तंबोली, अपर कलेक्टर श्रीमती स्निग्धा तिवारी, जिला परिवहन अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

7k network
Recent Posts

सक्ति जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल पटेल ने अड़भार क्षेत्र का किया सघन औचक निरीक्षण शिक्षा स्वास्थ्य और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा लापरवाह ठेकेदार पर कानूनी कार्रवाई के दिए निर्देश