पुलिस चौकी फगुरम क्षेत्र में अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही

===चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059===

पुलिस चौकी फगुरम क्षेत्र में अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही

 

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा के द्वारा जिले के थाना एवं चौकी क्षेत्र में लगातार प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देश दिये जा रहे है निर्देश के पालन में चौकी फगुरम प्रभारी सहायक उप निरीक्षक संतोष तिवारी के द्वारा लगातार अवैद्य शराब के खिलाफ कार्यवाही किया जा रहा है इसी कम मे आज दिनांक 06.01.2025 को प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण राठौर को जरिये मुखबीर सुचना मिला कि ग्राम देवरघटा निवासी महेत्तर भारद्वाज अवैद्य कच्ची महुआ शराब बिकी करने हेतु लेकर जा रहा है मुखबीर सुचना के बारे मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय रमा पटेल एवं एस.डी.ओ.पी. महोदय डभरा श्री सुमित गुप्ता को अवगत कराकर उनसे उचित दिशा निर्देश प्राप्त कर सूचना तस्दीक हेतु प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण राठौर के द्वारा एवं अन्य स्टाफ व गवाहो के साथ आरोपी महेत्तर भारद्वाज पिता चैत भारद्वाज उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम देवरघटा चौकी फगुरम थाना डभरा जिला सक्ती को ग्राम देवरघटा नहर पार के पास घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये एवं मौके पर तलाशी / बरामदगी पंचनामा तैयार कर आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक थैला के अंदर दो नग 05 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक जरीकेन लगभग 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमति 1000/- रू. बरामद किया गया। आरोपी के द्वारा जप्त शराब के संबंध में कोई वैद्य दस्तावेज प्रस्तुत नही कर पाने पर शराब को जप्त कर अपराध क्रमांक 11/2025 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में चौकी फगुरम प्रभारी सउनि संतोष तिवारी, सउनि कृष्ण कुमार राठौर, प्र.आर. लक्ष्मीनारायण राठौर, आरक्षक जयदेव साहु, सुभाष राज, संतोष गोंड़, अनिल रात्रे, अविनाश देवांगन एवं महिला आरक्षक श्वेता यादव का योगदान रहा।

7k network
Recent Posts

चांपा पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार – 95 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 2 महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना चांपा क्षेत्र के ग्राम सिवनी में अवैध शराब के मामले में छापेमार कार्यवाही

चखना दुकान के बाहर खड़ी 6 लाख की ब्रेजा कार चोरी, महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली पुलिस को बड़ी सफलता CCTV फुटेज और साइबर ट्रैकिंग से मिला सुराग, हथनेवरा फोरलेन से दबोचा गया आरोपी

-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर शासन का सख्त प्रहार, बसनी में शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन संकल्प के अनुरूप जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई