चखना दुकान के बाहर खड़ी 6 लाख की ब्रेजा कार चोरी, महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली पुलिस को बड़ी सफलता CCTV फुटेज और साइबर ट्रैकिंग से मिला सुराग, हथनेवरा फोरलेन से दबोचा गया आरोपी

संवादाता सुमन खूंटे 9981543471

जांजगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 24.06.26

चखना दुकान के बाहर खड़ी 6 लाख की ब्रेजा कार चोरी, महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली पुलिस को बड़ी सफलता CCTV फुटेज और साइबर ट्रैकिंग से मिला सुराग, हथनेवरा फोरलेन से दबोचा गया आरोपी

* *दुकान में सो रहे मालिक के सिरहाने से चाबी उठाकर ले गया था कार, पुलिस ने वाहन बरामद किया*

* *आरोपी कन्हैया कश्यप उम्र 26 वर्ष, पिता जीवनलाल कश्यप, निवासी चंडीपारा, पामगढ़*

जिले के थाना चांपा क्षेत्र का मामला चखना दुकान के बाहर खड़ी करीब 6 लाख रुपये की ब्रेजा कार चोरी करने वाले आरोपी को *पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन में चांपा पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की, आरोपी ने दुकान में सो रहे वाहन मालिक के सिरहाने रखी चाबी उठाकर कार चोरी की थी। पुलिस ने चोरी गई कार भी बरामद कर ली है।

*क्या है मामला*

प्रार्थी मिर्जा अफजल बेग, निवासी चांपा ने 23 जून 2026 को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह कुरदा शराब भट्टी के पास स्थित एक चखना दुकान की देखरेख करता है। घटना वाले दिन उसने अपनी ब्रेजा कार क्रमांक CG 11 BS 5141 दुकान के बाहर पेड़ के नीचे खड़ी की थी। रात में थकान होने के कारण वह दुकान के भीतर बाजवट पर सो गया।कार की चाबी और मोबाइल उसके सिरहाने रखे हुए थे, सुबह नींद खुलने पर उसने देखा कि चाबी गायब है। बाहर जाकर देखने पर कार भी वहां नहीं मिली। इसके बाद उसने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

*CCTV फुटेज से मिला सुराग*

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 327/26 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और क्षेत्र के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान एक संदिग्ध युवक दुकान के आसपास घूमते और कार के पास आते-जाते दिखाई दिया।

*ऐसे पहुंची पुलिस आरोपी तक*

जांच के दौरान संदिग्ध की पहचान कन्हैया कश्यप निवासी चंडीपारा, पामगढ़ के रूप में हुई। पुलिस जब उसके घर पहुंची तो वह फरार मिला। इसके बाद साइबर सेल की मदद से तकनीकी ट्रैकिंग की गई और आरोपी को हथनेवरा फोरलेन के पास से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया।

*कार बरामद, आरोपी जेल भेजा गया*

आरोपी के कब्जे से चोरी की गई ब्रेजा कार, जिसकी अनुमानित कीमत 6 लाख रुपये है, बरामद कर जप्त कर ली गई। पुलिस ने आरोपी कन्हैया कश्यप को 24 जून 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

*उपरोक्त कार्यवाही में* थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, सायबर थाना प्रभारी सागर पाठक सउनि बलवंत धृतलहरे, थाना चाम्पा एव साइबर थाना से आरक्षक प्रदीप दुबे, सहबाज अहमद, माखन साहू पद्मराज सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

7k network
Recent Posts

चांपा पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार – 95 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 2 महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना चांपा क्षेत्र के ग्राम सिवनी में अवैध शराब के मामले में छापेमार कार्यवाही

चखना दुकान के बाहर खड़ी 6 लाख की ब्रेजा कार चोरी, महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली पुलिस को बड़ी सफलता CCTV फुटेज और साइबर ट्रैकिंग से मिला सुराग, हथनेवरा फोरलेन से दबोचा गया आरोपी

-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर शासन का सख्त प्रहार, बसनी में शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन संकल्प के अनुरूप जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई