==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==

बड़ी खबर जिला न्यायलय जांजगीर का बम डिस्पोजल टीम के साथ सघन चेकिंग

जांजगीर जिला न्यायालय को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी प्राप्त होने की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में तत्काल सुरक्षा व्यवस्था को सक्रिय किया गया। संभावित खतरे को दृष्टिगत रखते हुए जिले की स्कॉट टीम एवं बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad) को मौके पर बुलाया गया।

अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए *CSP जांजगीर योगिता बाली खापर्डे* एवं थाना प्रभारी जांजगीर जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में जिला न्यायालय परिसर की सघन तलाशी ली गई। न्यायालय भवन के अंदर, आसपास के परिसर, पार्किंग स्थल तथा आम जनता एवं कर्मचारियों की आवाजाही वाले सभी स्थानों की बारीकी से जांच की गई। साथ ही न्यायालय में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की भी सावधानीपूर्वक चेकिंग की गई।

*बम निरोधक दस्ते* द्वारा की गई जांच के दौरान किसी भी प्रकार की विस्फोटक सामग्री, संदिग्ध वस्तु अथवा खतरे से संबंधित कोई प्रमाण नहीं पाया गया, जिससे स्थिति पूर्णतः सुरक्षित पाई गई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना जांजगीर में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है तथा धमकी भरे ई-मेल की तकनीकी जांच एवं आरोपी की पहचान हेतु विवेचना की कार्यवाही जारी है। पुलिस द्वारा साइबर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है।

7k network
Recent Posts

सक्ति जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल पटेल ने अड़भार क्षेत्र का किया सघन औचक निरीक्षण शिक्षा स्वास्थ्य और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा लापरवाह ठेकेदार पर कानूनी कार्रवाई के दिए निर्देश