बिजली ऑफिस सब स्टेशन अड़भार अंतर्गत दर्जनों गांवों में बिजली की भारी कटौती ग्रामीणों में गहरा आक्रोश विरोध प्रदर्शन की चेतावनी

==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==

बिजली ऑफिस सब स्टेशन अड़भार अंतर्गत दर्जनों गांवों में बिजली की भारी कटौती ग्रामीणों में गहरा आक्रोश विरोध प्रदर्शन की चेतावनी

​
सक्ति जिले के अड़भार सब स्टेशन बिजली कार्यालय के अंतर्गत आने वाले दर्जनों ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों लगातार हो रही भारी बिजली कटौती से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है अघोषित और लंबे समय तक बिजली बंद रहने के कारण ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है
​मेंटेनेंस के नाम पर खानापूर्ति और अकर्मण्यता का आरोप
बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का साफ कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी ‘मेंटेनेंस’ (रखरखाव) के नाम पर घंटों बिजली बंद कर देते हैं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली बंद करने के बाद कर्मचारी कोई ठोस काम करने के बजाय आराम फरमाते हैं और केवल दिखावे के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में गिने-चुने पेड़ों की डालियों (दंगाली) की छंटाई कर औपचारिकता पूरी कर लेते हैं
​अधिकारियों के ढुलमुल रवैये से बढ़ी परेशानी
ग्रामीणों के अनुसार, बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी दफ्तर या घर में बैठकर केवल कर्मचारियों को हुकुम जारी करते हैं, जबकि धरातल पर बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए कोई जमीनी प्रयास नहीं किया जा रहा
​समय से पहले और अधिक रीडिंग का आ रहा बिजली बिल
एक तरफ जहाँ ग्रामीणों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है, वहीं दूसरी तरफ बिजली विभाग बिल भेजने में पूरी तत्परता दिखा रहा है ग्रामीणों का कहना है कि बिजली का बिल समय से पहले ही घर पहुँच जाता है और उसमें अत्यधिक (ज्यादा) रीडिंग जोड़कर भारी-भरकम राशि थमा दी जाती है, जिससे लोग दोहरी मार झेलने को मजबूर हैं
​उग्र आंदोलन और विरोध प्रदर्शन की संभावना
बिजली की लगातार कटौती, मनमाने बिल और विभागीय लापरवाही से आक्रोषित ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं किया गया और मेंटेनेंस के नाम पर की जा रही खानापूर्ति बंद नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में आम जनता सड़कों पर उतरकर बिजली विभाग के खिलाफ उग्र विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होगी

7k network
Recent Posts

सक्ति जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल पटेल ने अड़भार क्षेत्र का किया सघन औचक निरीक्षण शिक्षा स्वास्थ्य और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा लापरवाह ठेकेदार पर कानूनी कार्रवाई के दिए निर्देश