==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==
…………………………………
जांजगीर… केंद्र के मोदी सरकार द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट पर रमेश पैगवार जिला कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी जिला अध्यक्ष ने कहा कि देश के वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट गांव, गरीब ,किसान एवं मध्यवर्गीय विरोधी बजट है पूर्व में मनरेगा के तहत गांव एवं गरीब किसान के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए 90% अंश केंद्र सरकार एवं 10% अंश राज्य को वहन करना होता था लेकिन अब मोदी सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलकर वीबीजी राम जी करके केंद्र का भार घटाकर 60% एवं राज्य का भार बढ़ाकर 40% खर्च करने का प्रावधान होने से छत्तीसगढ़ को इसका लाभ मिलना मुश्किल होगा क्योंकि छत्तीसगढ़ का भाजपा सरकार आर्थिक रूप से छत्तीसगढ़ को बदहाल कर दिया है , किसानों के उपज का कीमत बढ़ने का कोई प्रावधान बजट में नहीं है, बेरोजगारों के लिए रोजगार देने का कोई पर्याप्त प्रावधान नहीं है, छोटे एवं मध्यवर्गीय व्यापारी जीएसटी में कमी होगी ऐसा अनुमान लगाए थे लेकिन उनके उम्मीद में पानी फिरा, बजट से दैनिक उपयोग की आवश्यक सामानों पर महंगाई में कोई कमी नहीं होगी बल्कि महंगाई में भारी बढ़ोतरी होगी केंद्रीय बजट आम लोगों की उम्मीदों के विरुद्ध है, केंद्रीय बजट केवल पूंजीपतियों को ध्यान में रख कर ही तैयार किया गया है, गरीब मध्यम वर्ग को कोई लाभ नहीं मिलेगा, केवल हवा हवाई बजट है








