सरस्वती साइकिल योजना से छात्राओं के सपनों को मिली गति-अध्यक्ष अधिवक्ता महावीर सोनी सेजेस स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय चांपा में 43 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण

==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==

सरस्वती साइकिल योजना से छात्राओं के सपनों को मिली गति-अध्यक्ष अधिवक्ता महावीर सोनी सेजेस स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय चांपा में 43 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण

छत्तीसगढ़ शासन की अत्यंत प्रभावी एवं महत्वपूर्ण सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत आज दिनांक 04 फरवरी 2026 को सेजेस स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय, चांपा में साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निःशुल्क साइकिल प्राप्त कर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।

कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 9वीं की हिंदी माध्यम की 28 एवं अंग्रेजी माध्यम की 25 छात्राओं सहित कुल 53 छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया। साइकिल वितरण जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री महावीर सोनी, जनभागीदारी समिति की सदस्य एवं वार्ड प्रमुख श्रीमती अंजलि देवांगन, एडवोकेट मंजूषा तिवारी, श्रीमती नीलिमा मोनी मिश्रा, श्रीमती गीता कंसारी, संस्था के प्राचार्य श्री संजय जैन, उप प्राचार्य श्री भास्कर शर्मा, प्रभारी प्राचार्य श्री निखिल मसीह तथा सरस्वती साइकिल योजना प्रभारी श्रीमती निमिषा जेम्स के करकमलों से किया गया।

सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम अवसर पर पधारे मुख्य अभ्यागत जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष एवं नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता महावीर सोनी ने अपने उद्बोधन में सभी छात्राओं को बधाई एवं आशीर्वचन प्रदान करते हुए कहा कि सरस्वती साइकिल योजना छात्राओं की शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन की सराहनीय पहल है । इससे छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी तथा वे नियमित रूप से पढ़ाई जारी रख सकेंगी।

संस्था के प्राचार्य श्री संजय जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित अनेक योजनाओं में सरस्वती साइकिल योजना एक अत्यंत प्रभावी एवं महत्वाकांक्षी योजना है, जो कक्षा 9वीं की छात्राओं की आगे की शिक्षा को निरंतर बनाए रखने में सहायक सिद्ध हो रही है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को विद्यालय में उपलब्ध अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षकों के मार्गदर्शन का लाभ लेकर अध्ययन करने तथा कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, डॉक्टर, इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट सहित विभिन्न पदों पर पहुंचकर विद्यालय, नगर, जिला एवं प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्य ने साइकिल प्राप्त करने वाली सभी छात्राओं को बधाई देते हुए नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सरस्वती साइकिल योजना की जानकारी देते हुए छात्राओं को आशीर्वाद प्रदान किया तथा कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक डॉ. रविन्द्र द्विवेदी द्वारा किया गया।
साइकिल वितरण कार्यक्रम में वरिष्ठ व्याख्याता श्री रामचन्द्र राठौर, श्रीमती सीमा राठौर, श्रीमती रीतू सिंह, श्रीमती पिंकी पायल मेश्राम, दिव्या बाजपेयी, श्रीमती रूपाली राठौर,गोविंद शर्मा, सचिन बर्मन, डॉ. उमाशंकर चतुर्वेदी, मनोज बघेल, राजकुमार तम्बोली, सोमनाथ पाण्डेय, अजय अग्रवाल, संतोष यादव, विजय यादव, रंजीत खुसरो सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
उक्ताशय की जानकारी शिक्षक डॉ. रविन्द्र द्विवेदी द्वारा दी गई।

7k network
Recent Posts

जिले के डायल-112 के कर्मचारियों का विशेष बैठक लिया गया रिस्पांस टाइम पर काम करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप का मास्टर प्लान तेज रिस्पांस ही डायल-112 की असली पहचान, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

कलेक्टर के निर्देशन में उर्वरक विक्रेता के प्रतिष्ठान में अनियमितता मिलने पर कार्यवाही, 21 दिनों के लिए बिक्री पर लगाया गया प्रतिबंध कृषि विभाग ने किसानों और विक्रेताओं से नियमों का पालन करने की अपील

जिले के चौकी नैला क्षेत्र में पिता समेत 2 मासूम बच्चों के शव घर में मिले CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे पहुंचीं, फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल प्रारंभिक जांच पर कीटनाशक जहर सेवन कर की गई आत्म हत्या, घटना की हर पहलू की जांच की जा रही है