बिलासपुर 14 फरवरी 2026 मेडिटेशन ट्रेनिंग सेंटर ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित शिवमंगल मिलन मेला के अंतर्गत सनातन हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम का विषय भारत का आधार हिंदुत्व रहा है

==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==

मेडिटेशन ट्रेनिंग सेंटर ब्रह्माकुमारीज

“सनातन हिन्दू सम्मेलन : आत्मजागरण से राष्ट्रजागरण की दिशा”

बिलासपुर 14 फरवरी 2026
मेडिटेशन ट्रेनिंग सेंटर ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित शिवमंगल मिलन मेला के अंतर्गत सनातन हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम का विषय भारत का आधार हिंदुत्व रहा

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता आदरणीया बी.के. स्वाति दीदी जी, छत्तीसगढ़ गौरव रत्न से सम्मानित, इंचार्ज – ब्रह्माकुमारीज केंद्र, बसटैंड) ने अपने उद्बोधन में कहा कि सनातन धर्म केवल एक पंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की श्रेष्ठतम वैज्ञानिक पद्धति है। उन्होंने बताया कि हिंदुत्व का अर्थ किसी विशेष समुदाय तक सीमित नहीं, बल्कि समस्त मानवता को सत्य, अहिंसा, करुणा, आत्मसंयम और विश्वकल्याण की भावना से जोड़ना है।
दीदी जी ने आध्यात्मिकता को वर्तमान समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि जब मनुष्य स्वयं के सत्य परिचय के साथ परमात्मा से संबंध जोड़ता है, तभी उसके जीवन में शांति, शक्ति और संस्कारों की पुनर्स्थापना होती है।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री प्रमोद कश्यप जी (पूर्व जिला मंत्री, विश्व हिन्दू परिषद; वर्तमान छत्तीसगढ़ प्रांत परावर्तन प्रमुख) ने कहा कि भारत की पहचान उसकी सनातन परंपरा, परिवार व्यवस्था, संस्कार और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से है। यदि हमें राष्ट्र को सशक्त बनाना है तो अपनी जड़ों, संस्कृति और धर्ममूल्यों को समझकर उन्हें व्यवहार में लाना होगा।

विशिष्ट अतिथि श्री पार्थो मुखर्जी जी (संयोजक – वंदे मातरम् मित्र मंडल अरपा पार शाखा, कंप्यूटर इंजीनियर, हिन्दू जागरण मंच जिला सहसंयोजक एवं प्रांत टोली सदस्य) ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक और प्राचीन संस्कृति का समन्वय ही भारत को विश्वगुरु बना सकता है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे भारतीय ज्ञान परंपरा पर गर्व करें और उसे जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।

इस अवसर पर मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष बी.के. विकास सोनी (मेडिटेशन ट्रेनर एवं अखिल भारतीय हिंदी महासभा, उत्तर छत्तीसगढ़ के प्रांत महामंत्री) ने कहा कि शिवमंगल मिलन मेला का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक जागरण, नैतिक मूल्यों की स्थापना तथा तनावमुक्त, संस्कारित जीवनशैली का प्रसार करना है। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने, संवाद बढ़ाने और सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम बनते हैं।

कार्यक्रम के दौरान मंच पर श्री गौरव धनकर एवं श्री अनिमेष सोनी भी विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे। सम्मेलन में उपस्थित जनसमूह ने संकल्प लिया कि वे अपने जीवन में भारतीय संस्कृति, नैतिकता, पारिवारिक मूल्यों और आध्यात्मिक साधना को अपनाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बनेंगे।

सम्मेलन का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा, सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रभावना से ओत-प्रोत रहा।

7k network
Recent Posts

जिले के डायल-112 के कर्मचारियों का विशेष बैठक लिया गया रिस्पांस टाइम पर काम करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप का मास्टर प्लान तेज रिस्पांस ही डायल-112 की असली पहचान, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

कलेक्टर के निर्देशन में उर्वरक विक्रेता के प्रतिष्ठान में अनियमितता मिलने पर कार्यवाही, 21 दिनों के लिए बिक्री पर लगाया गया प्रतिबंध कृषि विभाग ने किसानों और विक्रेताओं से नियमों का पालन करने की अपील

जिले के चौकी नैला क्षेत्र में पिता समेत 2 मासूम बच्चों के शव घर में मिले CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे पहुंचीं, फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल प्रारंभिक जांच पर कीटनाशक जहर सेवन कर की गई आत्म हत्या, घटना की हर पहलू की जांच की जा रही है