सक्ति में जन चिंतक मंच की लहर, जन चिंतक मंच का सक्ति जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन

==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==

सक्ति में जन चिंतक मंच की लहर, जन चिंतक मंच का सक्ति जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन

यह की ,दिन रविवार दिनांक 22/0 2 /2026 को ग्राम सक्ति जिले के ग्राम पंचायत रनपोटा में जन चिंतक मंच की जिला इकाई की बैठक संपन्न हुई , जिसमें जिला इकाई की कार्यकारिणी का निर्माण कार्य किया गया ,इस कार्यक्रम में संगठन जनरद्द चिंतक मंच के प्रदेश संगठन प्रमुख नोबेंद्र साहू जी उपस्थित हुए। संगठन में बैठक की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर तदुपरांत भारत मां को समर्पित प्रार्थना से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। संगठन के प्रदेश सचिव युगल पुजारी की माने तो प्रदेश संगठन महा प्रमुख अरुण कुमार सरकार जी के दिशा निर्देश पर जिला सक्ति के जिला कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य सक्ति जिले में भारत मां की सेवा और समाज की सेवा व रक्षा को आगे बढ़ाने का कार्य किया जाना है। जिला कार्यकारिणी की गठन करते हुए विजय लाल पटेल को जिला अध्यक्ष, दादूराम बंजारे जिला उपाध्यक्ष, श्रीमती गणेशी साहू जिला महामंत्री, सरिता बंजारे जिला मंत्री, श्रीमती के कुर्रे जिला कोषाध्यक्ष, श्रीमती गीता जांगड़े जिला महिला प्रमुख, गणेशी जांगड़े जिला महिला सह प्रमुख, श्रीमान घनश्याम जांगड़े जिला संगठन सह मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया। एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में
श्रीमान एस बंजारे, अभिमन्यु पटेल,मदन सिंह सिदार, श्रीमान बी.के चंद्रा, रमेश कुमार चौहान, श्री ए कुर्रे, श्रीमती सुखमति जी,कौशल पटेल, कीर्तन लाल जी, परमेश्वर अंचल जी, रामदास पटेल जी ,श्रीमती ललिता कुम्हार तथा सविता साहू जी की नियुक्ति की गई।
समस्त कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयो ने यह वचन लिया कि स्वामी विवेकानंद जी की तरह जीवन को जीने तथा राष्ट्रवाद व समाजवाद के माध्यम से समाज और राष्ट्र की सेवा करने तथा भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र का चरित्र निर्माण करने में हम सब सहयोग करेंगे।जन चिंतक मंच के सदस्यों व कार्यकर्ताओं के अलावा भी इस कड़ी में ग्राम पंचायत रनपोटा तथा जिले भर के अन्य समाजसेवी लोग भी उपस्थित थे

इस बैठक में जिला कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते हुए प्रदेश इकाई के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने जिला इकाई सक्ति के समस्त सदस्यों को बधाई व शुभकामनाएं की घोषणा की गई

7k network
Recent Posts

जिले के डायल-112 के कर्मचारियों का विशेष बैठक लिया गया रिस्पांस टाइम पर काम करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप का मास्टर प्लान तेज रिस्पांस ही डायल-112 की असली पहचान, लापरवाही पर होगी कार्रवाई