छत्तीसगढ़ में 26/27 फरवरी को नियमितीकरण करने को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के द्वारा ताला बंद कर के की जाएगी आंदोलन

==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==

छत्तीसगढ़ में 26/27 फरवरी को नियमितीकरण करने को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के द्वारा ताला बंद कर के की जाएगी आंदोलन

सक्ति,छत्तीसगढ़ में 26, 27 फरवरी को महिला बाल विकास विभाग आंगनबाड़ी के द्वारा कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की लंबित मांग की पूर्ति करने के लिए प्रदेश भर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका के द्वारा ज्ञापन दी गई है जिसमें लिखा गया है कि प्रदेश सर्व संगठन के अवहान पर केंद्र व राज्य सरकार का ध्यान आकर्षण हेतु लिया गया निर्णय निम्न है
प्रथम चरण 26 व 27 फरवरी 2026 को जिला मुख्यालय में समस्त कार्य को बंद कर सामूहिक अवकाश लेकर धरना रैली प्रदर्शन ज्ञापन करने को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सोपा जाएगा द्वितीय चरण 9 मार्च 2026 को प्रदेश स्तर पर धरना रैली विधानसभा घेराव किया जाएगा
आप सभी को बता दें कि महिला बाल विकास विभाग आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को बहुत कम वेतन दी जाती है कार्यकर्ताओं को महीने में 10000 मिलती है तो वही सहायिकाओं को 5000 दी जाती है और महिला बाल विकास आंगनवाड़ी विभाग में सबसे ज्यादा कामकाज कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को कराई जाती है ड्यूटी में भी ना रहते हुए भी मोबाइल से ऑनलाइन प्रक्रिया कामकाज दस्तावेज को कराई जाती है और एक महत्वपूर्ण बात आप सभी को बता दें कि स्कूल कॉलेज में अप्रैल के बाद दो माह के लिए गर्मी छुट्टी होती है लेकिन फूल जैसे नन्हे बच्चों को कभी भी गर्मी छुट्टी नहीं मिलती है और गर्मी से भरे दिनों में छोटे-छोटे बच्चों को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के द्वारा तपती धूप में कड़ी मेहनत की जाती है वास्तविक में कहा जाए तो एक आंगनवाड़ी विभाग में महिला कर्मचारियों को बंधवा मजदूर के जैसे काम कराई जाती है और बदले में उनको सिर्फ मुट्ठी भर पैसे दी जाती है महिला कर्मचारियों का कहना है कि जैसे शिक्षक कर्मी पंचायत कर्मी को नियमित कारण की गई है लेकिन हम लोगों को शासन के द्वारा कोई भी ध्यान नहीं दी जा रही है जिसके चलते आज धरना आंदोलन करने के लिए मजबूर हैं

7k network
Recent Posts

जिले के डायल-112 के कर्मचारियों का विशेष बैठक लिया गया रिस्पांस टाइम पर काम करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप का मास्टर प्लान तेज रिस्पांस ही डायल-112 की असली पहचान, लापरवाही पर होगी कार्रवाई