सक्ती छत्तीसगढ़ के विधानसभा में प्रस्तुत’अमृत काल के बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कृष्ण कांत चंद्रा ने इसे राज्य के सर्वांगीण विकास का ऐतिहासिक दस्तावेज बताया है

==प्रदेश रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543474==

सक्ती छत्तीसगढ़ के विधानसभा में प्रस्तुत’अमृत काल के बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कृष्ण कांत चंद्रा ने इसे राज्य के सर्वांगीण विकास का ऐतिहासिक दस्तावेज बताया है

चंद्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में यह बजट “विकसित छत्तीसगढ़” के संकल्प को साकार करने वाला दूरदर्शी एवं जन-कल्याणकारी कदम है।
बजट की प्रमुख विशेषताओं को रेखांकित करते हुए श्री चंद्रा ने कहा कि यह बजट मुख्य रूप से गांव, गरीब और किसान पर केंद्रित है। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार ने कृषि सशक्तिकरण, आर्थिक सुरक्षा और सिंचाई अधोसंरचना के विस्तार पर जो स्पष्ट फोकस रखा है, वह राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ को मजबूत करेगा। अंत्योदय की भावना के साथ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास पहुँचाने का यह एक ठोस रोडमैप है।”

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला करते हुए श्री चंद्रा ने कहा कि कांग्रेस के पांच वर्षों के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ के मूलभूत कार्यों की घोर उपेक्षा हुई। जो कार्य कांग्रेस ने अपने समय में केवल कागजों पर सीमित रखे या भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिए, भाजपा सरकार उन्हें धरातल पर उतार कर प्रदेश को प्रगति की नई ऊंचाई पर ले जा रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगार सृजन के प्रावधानों के साथ-साथ बेटियों की सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है, जो आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की दिशा में एक बड़ी पहल है।
श्री चंद्रा ने बजट का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार से छत्तीसगढ़ अब एक अग्रणी राज्य के रूप में उभरेगा। कांग्रेस द्वारा की जा रही आलोचना को उन्होंने उनकी हताशा और विफलता का प्रतीक बताया। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री को इस संतुलित एवं विकासोन्मुख बजट के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इसे छत्तीसगढ़ के इतिहास का “मील का पत्थर” करार दिया।

7k network
Recent Posts

जिले के डायल-112 के कर्मचारियों का विशेष बैठक लिया गया रिस्पांस टाइम पर काम करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप का मास्टर प्लान तेज रिस्पांस ही डायल-112 की असली पहचान, लापरवाही पर होगी कार्रवाई