सक्ति जिला में झोला छाप डॉक्टर की कहर ईलाज के दौरान मरीज की मौत

==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==

झोला छाप डॉक्टर के ईलाज से मरीज की मौत

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला सक्ती अंतर्गत ग्राम हसौद निवासी करूण यादव पिता रामरतन यादव उम्र 09 वर्ष द्वारा अस्वास्थ्य महसूस होने पर परिजनों द्वारा पड़ोस में निवासरत झोला छाप डॉक्टर मोहन लाल रात्रे जाति सतनामी के पास उपचार हेतु रात्रि 10:30 बजे लिया गया। कथित डॉक्टर मोहन लाल रात्रे द्वारा मरीज करूण यादव को बिना जांच किये एसीलॉक-150 एमजी की गोली खिलाई गई। सुबह तक मरीज की स्थिति अधिक बिगड़ गई, स्थिति को देखते हुए परिजनों द्वारा महामाया अस्पताल हसौद उपचार के लिए लिया गया। महामाया अस्पताल के डॉक्टर ने मरीज की नाजूक स्थिति को देखते हुए ईलाज करने से मना कर दिया। तदोपरांत मरीज के परिजन मरीज को पेंड्रावन सरसींवा ब्लॉक लिया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

कलेक्टर सक्ती द्वारा मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए तथा संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला-सक्ती को घटना की निष्पक्ष जांच करने का निर्देश दिया गया।

7k network
Recent Posts

जिले के डायल-112 के कर्मचारियों का विशेष बैठक लिया गया रिस्पांस टाइम पर काम करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप का मास्टर प्लान तेज रिस्पांस ही डायल-112 की असली पहचान, लापरवाही पर होगी कार्रवाई