होली के दिन रंगोत्सव में आदिवासी परिवार में मातम “आदिवासी मुख्यमंत्री के शासन काल में आदिवासी सुरक्षित नहीं है”

==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==

होली के दिन रंगोत्सव में आदिवासी परिवार में मातम “आदिवासी मुख्यमंत्री के शासन काल में आदिवासी सुरक्षित नहीं है”

सक्ती जिले में होली के दिन रंगो से सराबोर होकर खुशियां मना रहे थे। उसी दिन थाना मालखरौदा अंतर्गत ग्राम गोरखापाली में ग्राम कोटवार रथराम गोंड को ग्राम के ही आनंदराम कुर्रे, सुकदेव कुर्रे, अरूण कुर्रे एवं कमलेश कुर्रे सभी जाति सतनामी द्वारा लकड़ी का बल्ली व कांड से प्राणघातक हमला कर कोटवार रथराम के सिर एवं पैर में चोटिल कर बुरी तरह से घायल किया गया। तदोपरांत परिजनों द्वारा प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सक्ती लाया गया। तत्पश्चात् मरीज की गंभीरता को देखते हुए, सघन चिकित्सा हेतु बिलासपुर रिफर किया गया। जहां ईलाज के दौरान ग्राम कोटवार रथराम गोंड की मृत्यु हो गई। इस घटना से रथराम गोंड के परिवार में दहशत व भय व्याप्त है।

इस घटना के संबंध में थाना मालखरौदा में अपराध क्रमांक 92/2006 भारतीय न्याय संहिता की धारा-296, 351 (3), 115(2), 109(1), 3(5) के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना की जा रही है।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सक्ती के द्वारा घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए घटना के निष्पक्ष जांच हेतु दण्डाधिकारी जांच का आदेश देते हुए श्री विनय कश्यप डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी (रा०) डभरा, जिला सक्ती को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर के निर्देशानुसार मृतक रथराम गोंड के मृत्योपरांत पीड़ित परिवार के निकटतम सदस्य को कोटवार के पद पर नियुक्ति की कार्यवाही की जा रही है।

सक्ती जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की तत्परता, सूझबूझ, प्रशासनिक कुशलता के फलस्वरूप ही वर्तमान में ग्राम की स्थिति नियंत्रण में है तथा शांति कायम है।

7k network
Recent Posts

जिले के डायल-112 के कर्मचारियों का विशेष बैठक लिया गया रिस्पांस टाइम पर काम करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप का मास्टर प्लान तेज रिस्पांस ही डायल-112 की असली पहचान, लापरवाही पर होगी कार्रवाई