शराब पीने से मना करने पर कलयुगी बेटे ने मां पर किया टांगी से जानलेवा हमला, गिरफ्तार

==प्रदेश रिपोर्टर सुमन खूंटे==9981543471==

नवागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पोड़ी में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने सिर्फ इसलिए अपनी मां पर टांगी (कुल्हाड़ी) से जानलेवा हमला कर दिया क्योंकि मां उसे शराब पीने से मना करती थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।​मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी दयाशंकर कश्यप (34 वर्ष), निवासी पोड़ी, लंबे समय से शराब का आदी था। 11 मार्च 2026 दिन बुधवार की सुबह जब उसकी मां ने उसे शराब के नशे में रहने और शराब पीने से मना किया, तो आरोपी आपा खो बैठा। विवाद इतना बढ़ा कि दयाशंकर ने घर में रखी टांगी उठाकर अपनी मां के गले पर प्राणघातक हमला कर दिया। हमले के बाद वृद्धा लहूलुहान होकर गिर पड़ी।​पुलिस की त्वरित कार्रवाई​घटना की सूचना मिलते ही नवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दयाशंकर कश्यप को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिए है।पुलिस ने अपराध क्रमांक 91/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।​इस त्वरित कार्यवाही में थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक कमलेश कुमार सेढे सहायक उप निरीक्षक संतोष केरकेट्टा और थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा। घायल महिला का उपचार अस्पताल में जारी है।

7k network
Recent Posts

जिले के डायल-112 के कर्मचारियों का विशेष बैठक लिया गया रिस्पांस टाइम पर काम करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप का मास्टर प्लान तेज रिस्पांस ही डायल-112 की असली पहचान, लापरवाही पर होगी कार्रवाई