राजधानी में ‘मनरेगा बचाओ संग्राम रैली’ का हुंकार: सक्ती से बड़ी संख्या में शामिल हुए कांग्रेस जन।

=प्रदेश रिपोर्टर सुमन खूंटे=9981543471​ रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में राजधानी रायपुर के शंकर नगर में आयोजित ‘मनरेगा बचाओ संग्राम रैली’ में सक्ती जिले के कांग्रेसियों ने अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। शहर कांग्रेस कमेटी सक्ती के अध्यक्ष राकेश राठौर के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने राजधानी पहुंचकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मनरेगा मजदूरों के हक की आवाज बुलंद की । दिग्गज नेताओं का मिला मार्गदर्शन
​रैली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव सहित प्रदेश के तमाम विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। नेताओं ने केंद्र सरकार पर मनरेगा के बजट में कटौती करने और मजदूरों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।​सक्ती से उमड़ा जनसैलाब ​सक्ती शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश राठौर ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, जिसे वर्तमान केंद्र सरकार कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि सक्ती से कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ इस आंदोलन का हिस्सा बनने पहुंचे हैं।
​कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
रैली में सक्ती से प्रमुख रूप से घनश्याम देवांगन, राकेश महंत, देवेंद्र राठौर, संतोष सोनी, लाला रघुनाथ अग्रवाल, कालू आमिर अग्रवाल, भुरू, पिंटू राठौर, बहादुर गहरवाल सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। मनरेगा बजट में कटौती और मजदूरों की समस्याओं के खिलाफ विरोध।अध्यक्ष राकेश राठौर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की रवानगी।​मनरेगा को सुचारू रूप से चलाने और मजदूरों के भुगतान में पारदर्शिता लाने की मांग।

7k network
Recent Posts

जिले के डायल-112 के कर्मचारियों का विशेष बैठक लिया गया रिस्पांस टाइम पर काम करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप का मास्टर प्लान तेज रिस्पांस ही डायल-112 की असली पहचान, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

कलेक्टर के निर्देशन में उर्वरक विक्रेता के प्रतिष्ठान में अनियमितता मिलने पर कार्यवाही, 21 दिनों के लिए बिक्री पर लगाया गया प्रतिबंध कृषि विभाग ने किसानों और विक्रेताओं से नियमों का पालन करने की अपील

जिले के चौकी नैला क्षेत्र में पिता समेत 2 मासूम बच्चों के शव घर में मिले CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे पहुंचीं, फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल प्रारंभिक जांच पर कीटनाशक जहर सेवन कर की गई आत्म हत्या, घटना की हर पहलू की जांच की जा रही है