जनदर्शन में आये 114 आवेदन पत्रों की हुई सुनवाई* *कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई करने के दिए निर्देश।

=जांजगीर जिला चीफ ब्यूरो महेश बरेठ=9131974668=

*कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई करने के दिए निर्देश*।

जांजगीर-चांपा 17 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को संवेदनशीलता के साथ सुना। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता के साथ समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुल 114 आवेदन प्राप्त हुए।
जनदर्शन में तहसील मुख्यालय चांपा के वार्ड क्रमांक 1 निवासी श्रीमती भुवनेश्वरी पटेल द्वारा एपीएल राशन कार्ड को विलोपित करवाने, तहसील पामगढ़ के ग्राम कोसा निवासी श्री राम कुमार सिंह चंदेल द्वारा सीमांकन करवाने, तहसील बलौदा अंतर्गत ग्राम पंतोरा निवासी श्री राम कुमार यादव द्वारा अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही करवाने, तहसील जांजगीर के नैला श्रीमती गोदावरी सूर्यवंशी द्वारा विधवा पेंशन का लाभ दिलाने, तहसील नवागढ़ के ग्राम दहिदा निवासी श्री भागवत प्रसाद साहू द्वारा आधार कार्ड में सुधार करवाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए। इसी प्रकार अन्य आवेदकों द्वारा पीएम आवास, सीमांकन, बंटाकन, त्रुटि सुधार, राशन कार्ड, आधार कार्ड सुधार सहित विभिन्न विषयों पर आवेदन प्रस्तुत किये गये। कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता के साथ समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

7k network
Recent Posts

जिले के डायल-112 के कर्मचारियों का विशेष बैठक लिया गया रिस्पांस टाइम पर काम करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप का मास्टर प्लान तेज रिस्पांस ही डायल-112 की असली पहचान, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

कलेक्टर के निर्देशन में उर्वरक विक्रेता के प्रतिष्ठान में अनियमितता मिलने पर कार्यवाही, 21 दिनों के लिए बिक्री पर लगाया गया प्रतिबंध कृषि विभाग ने किसानों और विक्रेताओं से नियमों का पालन करने की अपील

जिले के चौकी नैला क्षेत्र में पिता समेत 2 मासूम बच्चों के शव घर में मिले CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे पहुंचीं, फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल प्रारंभिक जांच पर कीटनाशक जहर सेवन कर की गई आत्म हत्या, घटना की हर पहलू की जांच की जा रही है