=प्रदेश रिपोर्टर सुमन खूंटे=9981543471=
रायपुर :- जांजगीर – चांपा की लोकप्रिय सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े अपने लोकसभा क्षेत्र में विकास को लेकर लगातार कार्य कर रही हैं। सांसद की पहल से क्षेत्र की आम जनता को राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी एवं आवास जैसे मूलभूत सुविधाओं की मांगों को प्रमुखता से पूरा कराया रहा है।
सांसद कमलेश जांगड़े ने एक बार फिर जनता की मांग को सदन में प्रमुखता से रखते हुए मांग की है। उन्होंने 17 मार्च 2026 को बजट सत्र के दौरान अपने लोकसभा क्षेत्र में बन रही नई रेल लाइन खरसिया – नया रायपुर पहुंचमार्ग में बनने वाली गिरौधपुरी स्टेशन के नाम को संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी के नाम से रखने की मांग की है तथा अपने लोकसभा क्षेत्र से गुजरने वाली किसी भी एक ट्रेन का नाम संत श्री गुरु घासीदास बाबा जी के नाम से रखने की मांग की है।
सांसद श्रीमति जांगड़े ने सदन में इस मांग को प्रमुखता से रखते हुए कहा कि यह मांग क्षेत्र के लाखों जनता की बाबा गुरुघासी दास जी के प्रति जुड़ी हुई आस्था से है जो लंबे समय से उनके द्वारा मांग की जा रही थी। इसलिए माननीय रेल मंत्री जी से भी विशेष आग्रह है।








