चैनल प्रमुख हलधर रात्रे +91 79743 43059 
आबकारी वृत्त सक्ती द्वारा वार्ड नंबर 18 स्टेशन पारा में शराब कारोबारी पर कार्रवाई
दिनांक 9.5.2026
➡️ कायम प्रकरण – 01
➡️ गिरफ्तार आरोपी – 01
➡️ जप्त मदिरा/सामग्री – 11 लीटर महुआ शराब
सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में *आज दिनांक 09/05/26* को आबकारी वृत्त सक्ती में आबकारी अपराध नियंत्रण की गश्त दौरान मुखबिर द्वारा *वार्ड नंबर 18 स्टेशनपारा थाना सक्ती* में *दीपचंद सतनामी उर्फ संजू पिता अजयराम उम्र 50 वर्ष* के द्वारा अपने घर में महुआ शराब के भंडारण कर ग्राहकों को विक्रय करने के लिए रखने की मुखबिर सूचना पर तत्काल मय स्टाफ जांच कार्यवाही करने पर उसके रहवासी मकान से एक सफेद कपड़ा के थैला में एक प्लास्टिक पन्नी में भरा 5 लीटर महुआ शराब और 30 नग प्लास्टिक पाउचों में प्रत्येक में 200-200 मिली भरा 6 लीटर कुल मात्रा 11 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया ।
आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार किया गया ।
आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल दाखिला किया गया।
उपरोक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल और जैजैपुर प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान के नेतृत्व में बसंती चौधरी , अंजू सिदार का सराहनीय योगदान रहा ।








