SP ठाकुर ने किया चंद्रपुर ASI मिश्रा को SUSPEND

प्रदेश रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543471

SP ठाकुर ने किया ASI मिश्रा को SUSPEND

थाना चद्रपुर मे शिवप्रसाद बरेठ के विरूद्ध श्रीमति सरस्वती जायसवाल द्वारा मारपीट/गाली गलौज करने की रिपोर्ट दर्ज करायी गई थी जिस पर अपराध क्रमांक 47/26 धारा 296, 351(3),115(2),191(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था। प्रकरण की विवेचना सउनि. एस.एन. मिश्रा द्वारा की जा रही थी, कडी कार्यवाही से बचने के लिए सउनि. एस.एन. मिश्रा द्वारा 40000/- रूपये की मांग की गई थी जिसकी शिकायत शिवप्रसाद बरेठ के द्वारा ACB बिलासपुर मे की गई थी।
शिकायत सत्यापन के दौरान ACB की टीम ने थाना चंद्रपर में पदस्थ ASI मिश्रा को 20000/- रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण संज्ञान में आने पर सक्ती पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा पदीय कर्तव्यों के विपरीत आचरण करने व पुलिस विभाग की छवि धुमिल करने के कारण ASI एस.एन. मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केन्द्र सक्ती संबंद्ध किया गया।

7k network
Recent Posts

जिले के डायल-112 के कर्मचारियों का विशेष बैठक लिया गया रिस्पांस टाइम पर काम करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप का मास्टर प्लान तेज रिस्पांस ही डायल-112 की असली पहचान, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

कलेक्टर के निर्देशन में उर्वरक विक्रेता के प्रतिष्ठान में अनियमितता मिलने पर कार्यवाही, 21 दिनों के लिए बिक्री पर लगाया गया प्रतिबंध कृषि विभाग ने किसानों और विक्रेताओं से नियमों का पालन करने की अपील

जिले के चौकी नैला क्षेत्र में पिता समेत 2 मासूम बच्चों के शव घर में मिले CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे पहुंचीं, फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल प्रारंभिक जांच पर कीटनाशक जहर सेवन कर की गई आत्म हत्या, घटना की हर पहलू की जांच की जा रही है