पुरानी रंजिश को लेकर चाचा ने भतीजे की उंगली दांत से काटी, पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपी रवि यादव उम्र 35 वर्ष साकिन डुड़गा थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चाम्पा

चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059

जांजगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 11.05.26
पुरानी रंजिश को लेकर चाचा ने भतीजे की उंगली दांत से काटी, पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपी रवि यादव उम्र 35 वर्ष साकिन डुड़गा थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चाम्पा

* *आरोपी के विरूद्ध धारा 296,351 (3),118 (2) BNS के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डुड़गा में पुरानी रंजिश को लेकर एक चाचा ने अपने ही भतीजे के साथ गाली- गलौच करते हुए उस पर हमला कर दिया और दांत से उसकी उंगली काट दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

*विवरण* प्रार्थी अमित कुमार यादव (30 वर्ष) मजदूरी करने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ रानीसराय गया हुआ था। 23 अप्रैल 2026 की रात करीब 8 बजे गांव लौटने के बाद वह अपनी दादी सोनकुंवर यादव से मिलने उनके घर पहुंचा था। इसी दौरान उसका चाचा रवि यादव पुरानी रंजिश की बात को लेकर भड़क गया और अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। विवाद बढ़ने पर आरोपी रवि यादव ने अमित यादव के दाहिने हाथ की इंडेक्स उंगली को दांत से काट दिया, जिससे उंगली अलग हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक ने थाना पामगढ़ पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351 (3), 118(2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।

थाना प्रभारी सावन कुमार सारथी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि यादव (35 वर्ष) निवासी डुड़गा को पकड़ा जिसको पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार कर करने पर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

*उक्त कार्रवाई* में थाना प्रभारी पामगढ़ निरीक्षक सावन सारथी, प्रधान आरक्षक राजेश कोसले, आरक्षक भुनेश्वर पटेल एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

7k network
Recent Posts

जिले के डायल-112 के कर्मचारियों का विशेष बैठक लिया गया रिस्पांस टाइम पर काम करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप का मास्टर प्लान तेज रिस्पांस ही डायल-112 की असली पहचान, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

कलेक्टर के निर्देशन में उर्वरक विक्रेता के प्रतिष्ठान में अनियमितता मिलने पर कार्यवाही, 21 दिनों के लिए बिक्री पर लगाया गया प्रतिबंध कृषि विभाग ने किसानों और विक्रेताओं से नियमों का पालन करने की अपील

जिले के चौकी नैला क्षेत्र में पिता समेत 2 मासूम बच्चों के शव घर में मिले CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे पहुंचीं, फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल प्रारंभिक जांच पर कीटनाशक जहर सेवन कर की गई आत्म हत्या, घटना की हर पहलू की जांच की जा रही है