थाना चांपा क्षेत्र के ग्राम सिवनी के तालाब किनारे चल रहा था कोरेक्स का काला कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर आरोपी दबोचा थाना चांपा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

*जांजगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 11.05.26*

थाना चांपा क्षेत्र के ग्राम सिवनी के तालाब किनारे चल रहा था कोरेक्स का काला कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर आरोपी दबोचा थाना चांपा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

* *25 नग मादक कफ सिरप/कोरेक्स सिरप कीमत लगभग 5,075 रुपये, परिवहन में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, नगदी 950 रुपये बरामद*

*प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल* के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में जांजगीर -चांपा जिले में नशीली कफ सिरप की अवैध बिक्री पर चाम्पा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में कोरेक्स सिरप, नगदी रकम और मोटरसाइकिल जब्त की गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

*विवरण* दिनांक 11 मई 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सिवनी मंडल तालाब के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से नशीली कफ सिरप/कोरेक्स सिरप की बिक्री कर रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद थाना चाम्पा पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक व्यक्ति मोटरसाइकिल के साथ काला बैग लेकर संदिग्ध अवस्था में खड़ा मिला। थाना चांपा पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम राजू दिवाकर (35 वर्ष) निवासी बालपुर थाना चाम्पा बताया। जिसके कब्जे से काले बैग में रखी 25 नग मादक कफ सिरप/कोरेक्स सिरप बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 5,075 रुपये बताई गई। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 BM 5855 तथा 950 रुपये नगद भी जब्त किए गए।

*मामले में थाना चाम्पा* में अपराध क्रमांक 222/26 धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

*इस कार्रवाई* में थाना प्रभारी चाम्पा निरीक्षक अशोक वैष्णव, उप निरीक्षक सत्यम चौहान, आरक्षक गौरीशंकर राय, ईश्वरी राठौर, विरेश सिंह, श्याम राठौर सहित थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

7k network
Recent Posts

जिले के डायल-112 के कर्मचारियों का विशेष बैठक लिया गया रिस्पांस टाइम पर काम करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप का मास्टर प्लान तेज रिस्पांस ही डायल-112 की असली पहचान, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

कलेक्टर के निर्देशन में उर्वरक विक्रेता के प्रतिष्ठान में अनियमितता मिलने पर कार्यवाही, 21 दिनों के लिए बिक्री पर लगाया गया प्रतिबंध कृषि विभाग ने किसानों और विक्रेताओं से नियमों का पालन करने की अपील

जिले के चौकी नैला क्षेत्र में पिता समेत 2 मासूम बच्चों के शव घर में मिले CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे पहुंचीं, फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल प्रारंभिक जांच पर कीटनाशक जहर सेवन कर की गई आत्म हत्या, घटना की हर पहलू की जांच की जा रही है