==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==

आबकारी वृत्त मालखरौदा द्वारा अवैध शराब कारोबारी पर बड़ी कार्रवाई
दिनांक *11.05.2026*
➡️ कायम प्रकरण – 02
➡️ गिरफ्तार आरोपी – 02
➡️ जप्त मदिरा/सामग्री – *46.65* *लीटर महुआ शराब* व *120* *कि ग्रा महुआ लाहन*
सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 11/05/26 को आबकारी वृत्त मालखरौदा में दौरान गश्त मुखबिर द्वारा *ग्राम कुरदा में हरिशंकर खूंटे पिता सीताराम* उम्र 37 वर्ष के द्वारा अपने घर में महुआ शराब बनाने की सूचना पर तत्काल मय स्टाफ जांच कार्यवाही करने पर उसके रहवासी मकान के आंगन विभिन्न जगहों में छुपाकर रखे पांच लीटर क्षमता वाली चार नग प्लास्टिक की जरीकेन में भरी ,दो लीटर क्षमता वाली तीन नग प्लास्टिक बॉटल व 650 ml वाली प्लास्टिक बॉटल में भरी *कुल मात्रा 26.65 लीटर महुआ शराब व 06 प्लास्टिक डिब्बों में 120 कि ग्रा महुआ लाहन* बरामद होने से धारा 34(2) के तहत कार्यवाही किया गया । इसी तरह *ग्राम रनपोटा में महेंद्र महिलांगे पिता नम्मू राम महिलांगे* उम्र 24 वर्ष द्वारा महुआ शराब बनाकर रखने व विक्रय करने की मुखबिर सूचना पर तत्काल जांच कार्यवाही में एक प्लास्टिक की बोरी में 100 नग प्लास्टिक की पन्नी प्रत्येक में 200-200 ml भरी *कुल मात्रा 20 लीटर महुआ शराब* की जप्ति की कार्यवाही कर धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर दोनों आरोपी को जेल निरुद्ध किया गया ।
उपरोक्त कार्रवाई में वृत्त मालखरौदा प्रभारी कोमल प्रसाद सिदार , मु आर. पैतृष मिंज , संजीव भगत, आबकारी स्टाफ कमलेश , बसंती बाई का सराहनीय योगदान रहा ।








