सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 13 मई को छपोरा में समाधान शिविर का होगा आयोजन शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित

प्रदेश रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543471

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 13 मई को छपोरा में समाधान शिविर का होगा आयोजन शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित
कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

के सक्ती, 12 मई 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत जिले में 1 मई से 10 जून 2026 तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत मालखरौदा अंतर्गत हायर सेकेंड्री स्कूल छपोरा में 13 मई 2026 को समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आम नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। जारी आदेशानुसार जनपद पंचायत मालखरौदा अंतर्गत आयोजित छपोरा समाधान शिविर में ग्राम पंचायत छपोरा, बड़ेरबेली, भूतहा, कुरदा, डोमा, अमलीडीह, पिरदा, भड़ोरा, मुड़पार, मिरौनी, नरियरा, रनपोटा, मरघटी, घोघरी, बासीन, देवगांव, माहुलदीप, भेड़ीकोना, बरभांठा, अचरितपाली एवं बरपाली ग्राम पंचायत क्लस्टर शामिल रहेंगे। शिविर के सफल संचालन हेतु कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जिला सक्ती को छपोरा शिविर स्थल का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

7k network
Recent Posts

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े जी के गरिमामय उपस्थिति में 21 जून 2026 को आज सामुदायिक भवन सक्ती में सुबह 7 बजे से जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

घर में घुसकर अश्लील गाली करते हुए मारपीट करने वाले 5 बदमाशों को थाना पामगढ़ पुलिस ने दबोचा सिगरेट-राजश्री का पैसा मांगने पर बिगड़े हालात, घटना का वीडियो बनाने पर आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय आयोजन 21 जून को सामुदायिक भवन सक्ती में सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े होंगी मुख्य अतिथि, ‘‘स्वस्थ आयु के लिए योग’’ का दिया जाएगा संदेश

योगाभ्यास सेजेस तिफरा मे उत्साह पूर्ण वातावरण में विश्व योग दिवस के पूर्व सुबह का योगाभ्यास स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय तिफरा मे बहुत की उत्साह पूर्ण वातावरण में मनाया गया नीट परीक्षा के कारण एक दिन पहले योगाभ्यास को बड़े ही उत्साह उमंग और उल्लासपूर्ण वातावरण देखा गया में मनाया गया,इस वर्ष का थीम — *yoga for healthy ageing – स्वास्थ और सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग