चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059 
जिला जांजगीर-चाम्पा
दिनांक:12.05.26
अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 15 लीटर कच्ची शराब जब्त थाना नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
_*प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमति निवेदिता पाल* के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
*पुलिस को मुखबिर* से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रोगदा निवासी अशोक कुमार साहू अपने घर में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा गवाहों के समक्ष आरोपी अशोक कुमार साहू पिता माल कुमार साहू, उम्र 31 वर्ष, निवासी रोगदा, थाना नवागढ़ के घर पर दबिश दी गई। घेराबंदी कर रेड कार्यवाही में आरोपी के कब्जे से एक लाल-सफेद प्लास्टिक की बोरी के अंदर प्लास्टिक थैला में पाउच में भरी लगभग 15 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 1500 रुपये है।
*आरोपी के विरुद्ध* अपराध क्रमांक 146/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत थाना नवागढ़ में मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
*उपरोक्त कार्यवाही* में निरीक्षक कमलेश सेंडे थाना प्रभारी नवागढ़ एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।








