पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल ने पेश की मानवता की मिसाल घायल युवक को स्वयं अपने शासकीय वाहन में बैठाकर पहुंचाया जिला अस्पताल जांजगीर

प्रदेश रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543471

जांजगीर-चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक : 13 मई 2026

पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल ने पेश की मानवता की मिसाल घायल युवक को स्वयं अपने शासकीय वाहन में बैठाकर पहुंचाया जिला अस्पताल जांजगीर

आज दिनांक 13 मई 2026 को दोपहर लगभग 2:15 बजे शासकीय कन्या महाविद्यालय जांजगीर मेन रोड पर एक मोटरसाइकिल चालक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। घटना के समय जांजगीर-चांपा जिले की प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल मौके से गुजर रही थीं।

*घटना की गंभीरता* को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घायल व्यक्ति की सहायता की। उन्होंने बिना समय गंवाए घायल युवक को स्वयं अपने शासकीय वाहन में बैठाकर जिला अस्पताल जांजगीर पहुंचाया तथा उचित उपचार हेतु भर्ती कराया और डाक्टर को घायल के समुचित इलाज के निर्देश भी दिए।

*पुलिस अधीक्षक* द्वारा दिखाई गई तत्परता एवं मानवता ने यह साबित कर दिया कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि समाज सेवा और मानव जीवन की रक्षा के लिए भी सदैव तत्पर है।

*घायल व्यक्ति* ने भी समय पर मदद और सहयोग के लिए पुलिस अधीक्षक का धन्यवाद व्यक्त किया।

7k network
Recent Posts

जिले के डायल-112 के कर्मचारियों का विशेष बैठक लिया गया रिस्पांस टाइम पर काम करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप का मास्टर प्लान तेज रिस्पांस ही डायल-112 की असली पहचान, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

कलेक्टर के निर्देशन में उर्वरक विक्रेता के प्रतिष्ठान में अनियमितता मिलने पर कार्यवाही, 21 दिनों के लिए बिक्री पर लगाया गया प्रतिबंध कृषि विभाग ने किसानों और विक्रेताओं से नियमों का पालन करने की अपील

जिले के चौकी नैला क्षेत्र में पिता समेत 2 मासूम बच्चों के शव घर में मिले CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे पहुंचीं, फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल प्रारंभिक जांच पर कीटनाशक जहर सेवन कर की गई आत्म हत्या, घटना की हर पहलू की जांच की जा रही है