समाधान शिविर में दिव्यांग जय प्रकाश को प्रदान किया गया मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल अब आने-जाने में नहीं होगी परेशानी, जय प्रकाश ने जताई खुशी

प्रदेश रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543471

सुशासन तिहार 2026

समाधान शिविर में दिव्यांग जय प्रकाश को प्रदान किया गया मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल अब आने-जाने में नहीं होगी परेशानी, जय प्रकाश ने जताई खुशी

सक्ती, 14 मई 2026 / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में लोगों की समस्याओं, मांगों और शिकायतों का तेजी से समाधान किया जा रहा है। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी सीधे लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी उद्देश्य से गांव-गांव में सुशासन तिहार 2026 के तहत शिविर लगाए जा रहे हैं। जिसके तहत मालखरौदा विकासखंड के ग्राम छपोरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम जमगहन के दिव्यांग श्री जय प्रकाश की समस्या का त्वरित समाधान किया गया। अस्थि बाधित होने के कारण जय प्रकाश को आने-जाने में काफी परेशानी होती थी। उन्होंने मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल के लिए आवेदन दिया था। आवेदन मिलते ही समाज कल्याण विभाग द्वारा उन्हें मौके पर ही मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्रदान की गई। ट्राईसाइकिल मिलने पर जय प्रकाश ने खुशी जताते हुए कहा कि अब उन्हें कहीं आने-जाने के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

7k network
Recent Posts

जिले के चौकी नैला क्षेत्र में पिता समेत 2 मासूम बच्चों के शव घर में मिले CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे पहुंचीं, फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल प्रारंभिक जांच पर कीटनाशक जहर सेवन कर की गई आत्म हत्या, घटना की हर पहलू की जांच की जा रही है

थाना – बाराद्वार जिला सक्ती (छग) अवैध कच्ची महुआ शराब कोचियो के विरूध्द बाराद्वार पुलिस द्वारा ताबातोड़ कार्यवाही भारी मात्रा मे कच्ची महुआ शराब जप्त। प्रकरण में 01 आरोपी से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर आरोपी को गिरफतार कर भेजा गया जेल भेजा