खनिजों के अवैध परिवहन, उत्खनन एवं भण्डारण पर खनिज विभाग की कार्रवाई 06 वाहनों को जप्त कर संबंधित थाना जैजैपुर एवं चन्द्रपुर में रखा गया सुरक्षित

चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 79743 43059

खनिजों के अवैध परिवहन, उत्खनन एवं भण्डारण पर खनिज विभाग की कार्रवाई 06 वाहनों को जप्त कर संबंधित थाना जैजैपुर एवं चन्द्रपुर में रखा गया सुरक्षित

सक्ती, 14 मई 2026 // कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन पर खनि अधिकारी श्री के. के. बंजारे के मार्गदर्शन में खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल द्वारा खनिजों के अवैध परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनि निरीक्षक श्री टुमेश कुमार ध्रुव एवं खनिज विभाग उड़नदस्ता की टीम द्वारा आज ग्राम जैजैपुर एवं ग्राम चन्द्रपुर में कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान ग्राम जैजैपुर में रेत के अवैध परिवहन के 02 प्रकरण एवं ईंट के 01 प्रकरण पाए गए। वहीं ग्राम चन्द्रपुर में चूनापत्थर के 03 प्रकरणों पर कार्रवाई की गई। खनिज विभाग की टीम ने कुल 06 वाहनों को जप्त कर संबंधित थाना जेजैपुर एवं चन्द्रपुर में सुरक्षित रखा है। उक्त वाहनों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर खनिज अमले द्वारा लगातार निगरानी रखते हुए सतत कार्रवाई की जा रही है।

7k network
Recent Posts

जिले के चौकी नैला क्षेत्र में पिता समेत 2 मासूम बच्चों के शव घर में मिले CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे पहुंचीं, फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल प्रारंभिक जांच पर कीटनाशक जहर सेवन कर की गई आत्म हत्या, घटना की हर पहलू की जांच की जा रही है

थाना – बाराद्वार जिला सक्ती (छग) अवैध कच्ची महुआ शराब कोचियो के विरूध्द बाराद्वार पुलिस द्वारा ताबातोड़ कार्यवाही भारी मात्रा मे कच्ची महुआ शराब जप्त। प्रकरण में 01 आरोपी से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर आरोपी को गिरफतार कर भेजा गया जेल भेजा