प्रदेश रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543471 
जांजगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 15.05.26
सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से मना करने पर, प्राण घातक हमला कर युवक की हत्या के मामले में आरोपी को पुलिस ने घंटों में किया गिरफ्तार
* *आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद*
* *आरोपी के विरुद्ध धारा 103(1) बीएनएस के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया*
* *गिरफ्तार आरोपी उमाशंकर साहू (34 वर्ष) निवासी ग्राम तनौद, थाना शिवरीनारायण*
जिले के थाना शिवरीनारायण क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से मना करने पर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोपी ने बीच -बचाव करने पहुंचे युवक के पिता पर लकड़ी के डंडे से सिर पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। मामले में *प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल* के निर्देशन में एवं *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप* के कुशल मार्गदर्शन में थाना शिवरीनारायण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
*विवरण* आरोपी उमाशंकर साहू (34 वर्ष) निवासी ग्राम तनौद, थाना शिवरीनारायण, जिला जांजगीर-चांपा ने 14 मई की रात गांव में शराब पीने को लेकर हुए विवाद के दौरान मोहनलाल महिपाल पर जानलेवा हमला किया था।
*प्रार्थी* सत्यवान महिपाल (24 वर्ष) ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गांव के पंचराम पटेल के घर के सामने बैठा था। इसी दौरान उमाशंकर साहू वहां पहुंचा और सार्वजनिक स्थान पर बैठकर शराब पीने लगा। मना करने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्के से मारपीट करने लगा। विवाद बढ़ता देख सत्यवान के पिता मोहनलाल महिपाल बीच-बचाव करने पहुंचे, तभी आरोपी ने लकड़ी के डंडे से उनके सिर पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से वे मौके पर बेहोश होकर गिर पड़े।
परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरौद लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
*घटना की सूचना* रिपोर्ट पर थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 170/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना शिवरीनारायण पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार दिनांक 15 मई 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। मामले की विवेचना जारी है।
*इस कार्रवाई* में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक कपिल राम साहू, राजेन्द्र क्षत्रिय, प्रधान आरक्षक मोहन साहू, आरक्षक नितिन द्विवेदी, विकास शर्मा, राजेश कौशिक, यशवंत पाटले एवं थाना शिवरीनारायण स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।








