सुरक्षा के कड़े इंतजाम सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस अलर्ट मोड पर जिले के होटल/ ढाबा, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, धर्मशाला, भीड़ -भाड़ वाले स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान

प्रदेश रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543471



जांजगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 15.05.26

सुरक्षा के कड़े इंतजाम सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस अलर्ट मोड पर जिले के होटल/ ढाबा, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, धर्मशाला, भीड़ -भाड़ वाले स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान*

* *चेकिंग अभियान में अवैध शराब बिक्री के मामले में 06 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

* *64 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं 132 पाव देशी प्लेन शराब बरामद*

* *जिले के विभिन्न ढाबों में अवैध शराब बिक्री एवं शराब पिलाने वालों पर विशेष निगरानी।*

* *जिले के निगरानी बदमाशों/गुंडा बदमाशों की गतिविधियों पर सतत निगरानी ।*

*पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल* के निर्देशन में एवं *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप* के नेतृत्व में जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा जिले में विशेष अभियान चलाकर जिले के होटल ढाबा, भीड़भाड़ जगहों पर चेकिंग की गई।

*इस अभियान* के तहत *थाना मुलमुला* पुलिस द्वारा 22 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं 82 पाव देशी प्लेन शराब के साथ 03 आरोपियों को पकड़ा है। *थाना पामगढ़* पुलिस द्वारा 20 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 01 आरोपी को किया गिरफ्तार *थाना बम्हनीडीह* पुलिस द्वारा 07 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 01 आरोपी को पकड़ा गया है। *थाना बलौदा पुलिस* द्वारा 15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं 41 पाव देशी प्लेन शराब के साथ 02 आरोपियों को पकड़ा गया है।

*अपील*

पुलिस द्वारा आमजन से भी सतर्क रहने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।

7k network
Recent Posts

जिले के डायल-112 के कर्मचारियों का विशेष बैठक लिया गया रिस्पांस टाइम पर काम करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप का मास्टर प्लान तेज रिस्पांस ही डायल-112 की असली पहचान, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

कलेक्टर के निर्देशन में उर्वरक विक्रेता के प्रतिष्ठान में अनियमितता मिलने पर कार्यवाही, 21 दिनों के लिए बिक्री पर लगाया गया प्रतिबंध कृषि विभाग ने किसानों और विक्रेताओं से नियमों का पालन करने की अपील

जिले के चौकी नैला क्षेत्र में पिता समेत 2 मासूम बच्चों के शव घर में मिले CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे पहुंचीं, फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल प्रारंभिक जांच पर कीटनाशक जहर सेवन कर की गई आत्म हत्या, घटना की हर पहलू की जांच की जा रही है