चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059 


शहीद मेहत्तर लाल खुटे जी के शहादत दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब, गणमान्य नागरिकों ने दी श्रद्धांजलि
मालखरौदा में आज दिनांक 17 मई 2026 को सक्ति जिले के मालखरौदा क्षेत्र के गौरव और वीर सपूत, शहीद स्वर्गीय श्री मेहत्तर लाल खुटे जी की पुण्यतिथि एवं शहादत दिवस के अवसर पर एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कवि वर्मा जनपद अध्यक्ष मालखरौदा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने कार्यक्रम में पहुँचकर सर्वप्रथम शहीद मेहत्तर लाल खुटे जी के तैलचित्र पर पूजा-अर्चना की और माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित ग्रामवासियों, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बंधुओं और शहीद के परिवार जनों को संबोधित करते हुए कहा कि शहीद मेहत्तर लाल जी ने देश और समाज के लिए जो सर्वोच्च बलिदान दिया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेगा। इस दौरान उन्होंने शहीद परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं और कृतज्ञता भी प्रकट की श्रद्धांजलि सभा में विशेष रूप से राजा साहब जितेंद्र विजय बहादुर सिंह जी जनपद सदस्य, ग्राम के सरपंच श्री मति सावित्री रंजीत अजगल्ले जी, धनी राम सोनवानी जी, तुलाराम साहू जी मंच संचालक अयोध्या भारद्वाज जी, कार्यक्रम के आयोजक रमेश विष्वकर्मा जी सहित ग्राम के पंच गण वरिष्ठ नागरिक और ग्रामीण जन उपस्थित रहे, जिन्होंने नम आंखों से देश के इस वीर सपूत को नमन किया शहीद को आज दिनांक 17.05.2026 को सक्ति जिला के मालखरौदा के गौरव, मां भारती के वीर सपूत शहीद स्वर्गीय श्री मेहत्तर लाल खुटे जी की पुण्यतिथि एवं शहादत दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होने का सौभाग्य मिला।
इस गरिमामयी अवसर पर शहीद जी की प्रतिमा/तैलचित्र के समक्ष पूजा-अर्चना कर, माल्यार्पण के साथ श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया। साथ ही सभा में उपस्थित ग्राम के सभी सम्मानीय गणमान्य नागरिक बंधुओं एवं शहीद के परिवार जनों से भेंट कर उन्हें संबोधित किया देश की रक्षा और समाज के गौरव के लिए उनका यह सर्वोच्च बलिदान हम सभी के लिए हमेशा वंदनीय और प्रेरणादायी रहेगा। अमर शहीद मेहत्तर लाल खुटे जी अमर रहें








