जिले में अवैध रेत उत्खनन पर जांजगीर चांपा पुलिस का बड़ा एक्शन अवैध रेती उत्खनन पर प्रभावी अंकुश के लिए ILLEGAL MINING TASK FORCE” (IMTF) गठित

चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059
जांजगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 18.05.26

जिले में अवैध रेत उत्खनन पर जांजगीर चांपा पुलिस का बड़ा एक्शन अवैध रेती उत्खनन पर प्रभावी अंकुश के लिए ILLEGAL MINING TASK FORCE” (IMTF) गठित

* *पहले ही दिन राजस्व/खनिज एवं पुलिस की संयुक्त रेड कार्यवाही, जिसमें केवा घाट एवं शिवरीनारण क्षेत्र में दबिश*

* *4 हाइवा वाहन एवं 03 ट्रैक्टर अवैध रेती परिवहन करने पाए जाने पर वाहनों को जप्त किया गया*

* *अवैध उत्खनन भंडारण और परिवहन करने वालों पर पुलिस की सुओ मोटो कार्यवाही होगी एवं रेत चोरी का FIR कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी*

* *ड्रोन के माध्यम से जिले के नदी, रेत घाटों पर रखी जाएगी कड़ी निगरानी*

*पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय, IPS* के निर्देशन में जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण एवं सख्त अंकुश लगाने के उद्देश्य से “Illegal Mining Task Force” का गठन किया गया है। इस विशेष टास्क फोर्स के पर्यवेक्षण अधिकारी *श्री उमेश कुमार कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,* जांजगीर-चांपा होंगे। जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा अवैध रूप से रेत उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

*गठित टास्क फोर्स* द्वारा जिले के संवेदनशील नदी घाटों, प्रमुख मार्गों एवं चिन्हित क्षेत्रों में नियमित निगरानी, पेट्रोलिंग एवं सघन जांच अभियान संचालित किया जाएगा।

*अवैध रूप से रेत उत्खनन* , भंडारण एवं परिवहन करने वालों गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध खनिज अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जायेगी तथा ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राजस्व, खनिज पुलिस विभाग के संयुक्त समन्वय से यह विशेष अभियान निरंतर जारी रहेगा।

*अपील*

जांजगीर चांपा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अवैध रेत उत्खनन अथवा परिवहन संबंधी किसी भी जानकारी को तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष जांजगीर का मोबाइल नंबर 94791-93199 में सूचित कर सकते हैं। ताकि टीम द्वारा तत्काल उचित कार्रवाई की जाएगी।

7k network
Recent Posts

जिले के डायल-112 के कर्मचारियों का विशेष बैठक लिया गया रिस्पांस टाइम पर काम करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप का मास्टर प्लान तेज रिस्पांस ही डायल-112 की असली पहचान, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

कलेक्टर के निर्देशन में उर्वरक विक्रेता के प्रतिष्ठान में अनियमितता मिलने पर कार्यवाही, 21 दिनों के लिए बिक्री पर लगाया गया प्रतिबंध कृषि विभाग ने किसानों और विक्रेताओं से नियमों का पालन करने की अपील

जिले के चौकी नैला क्षेत्र में पिता समेत 2 मासूम बच्चों के शव घर में मिले CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे पहुंचीं, फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल प्रारंभिक जांच पर कीटनाशक जहर सेवन कर की गई आत्म हत्या, घटना की हर पहलू की जांच की जा रही है