शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर युवक व परिजनों से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार थाना बलौदा पुलिस की त्वरित कार्यवाही आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड भेजा गया

प्रदेश रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543471

जांजगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 18.05.26

शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर युवक व परिजनों से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार थाना बलौदा पुलिस की त्वरित कार्यवाही
आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड भेजा गया

* *आरोपी राजपाल गिरी गोस्वामी उम्र 25 साल साकिन वार्ड क्र 03 कुरमा थाना बलौदा*

जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगकर युवक एवं उसके परिजनों से मारपीट करने वाले आरोपी राजपाल गिरी गोस्वामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

*विवरण* घटना दिनांक 17 मई 2026 की शाम ग्राम कुरमा के बंधवा तालाब के पास हुई, जहां आरोपी राजपाल गिरी गोस्वामी को शराब पीने के लिए ₹100 नहीं देने पर उसके द्वारा गाली गलौच करते हुए डंडे से हमला कर प्रार्थी उकेश गिरी गोस्वामी, उसके भाई एवं मां को मारपीट किया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना बलौदा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए *पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय* के निर्देशन में बलौदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ BNS की धारा 296, 351(3), 115(2), 119(1) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

*उपरोक्त कार्यवाही* मे निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि कौशल कुमार सिदार, आरक्षक अनुज खरे, सुमित श्रीवास, डोल कुमार धीरहे का सराहनीय योगदान रहा।

7k network
Recent Posts

जिले के डायल-112 के कर्मचारियों का विशेष बैठक लिया गया रिस्पांस टाइम पर काम करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप का मास्टर प्लान तेज रिस्पांस ही डायल-112 की असली पहचान, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

कलेक्टर के निर्देशन में उर्वरक विक्रेता के प्रतिष्ठान में अनियमितता मिलने पर कार्यवाही, 21 दिनों के लिए बिक्री पर लगाया गया प्रतिबंध कृषि विभाग ने किसानों और विक्रेताओं से नियमों का पालन करने की अपील

जिले के चौकी नैला क्षेत्र में पिता समेत 2 मासूम बच्चों के शव घर में मिले CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे पहुंचीं, फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल प्रारंभिक जांच पर कीटनाशक जहर सेवन कर की गई आत्म हत्या, घटना की हर पहलू की जांच की जा रही है