चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 79743 43059 
अखिल भारतीय रामनामी (बड़े भजन) मेला के लिए जय स्तंभ भूमि पूजन आज
सेरो/सक्ती। ग्राम सेरो (तहसील-अड़भार, जिला-सक्ती, छत्तीसगढ़) में आगामी अखिल भारतीय 118वें रामनामी बड़े भजन मेला (सत्र 2026-27) के भव्य आयोजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस पावन मेले की शुरुआत के प्रतीक स्वरूप आज, 23 मई 2026 (शनिवार) को शाम 4:00 बजे ग्राम सेरो में भव्य ‘जय स्तंभ भूमि पूजन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
अखिल भारतीय रामनामी बड़े भजन मेला समिति एवं समस्त ग्रामवासी सेरो द्वारा इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया गया है।
कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे मुख्य अतिथि
आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार, इस भूमि पूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं कौशल विकास तथा सक्ती जिला के प्रभारी मंत्री माननीय गुरु खुशवंत साहेब जी होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जांजगीर लोकसभा सांसद माननीय श्रीमती कमलेश जांगड़े जी करेंगी।
विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में:
माननीय श्री रामकुमार यादव जी (विधायक, चन्द्रपुर)
माननीय श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव जी (मीडिया पैनलिस्ट, कार्य समिति) उपस्थित रहेंगे।
इसके साथ ही क्षेत्र के अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि, त्रिस्तरीय पंचायती राज के पदाधिकारी, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और रामनामी समाज के प्रमुख जन विशिष्ट अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
भोजन व्यवस्था
मेला समिति द्वारा जानकारी दी गई है कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी अतिथियों, आगंतुकों और श्रद्धालुओं के लिए गरिमापूर्ण भोजन (प्रसाद) की विशेष व्यवस्था की गई है। समिति ने अधिक से अधिक संख्या में धर्मप्रेमियों को पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।







