कांग्रेस कमेटी मालखरौदा द्वारा आज स्थानीय विश्राम गृह में झीरम घाटी नक्सली हमले में शहीद छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ट नेताओ, कार्यकर्ताओं एवम जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई

चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059

कांग्रेस कमेटी मालखरौदा द्वारा आज स्थानीय विश्राम गृह में झीरम घाटी नक्सली हमले में शहीद छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ट नेताओ, कार्यकर्ताओं एवम जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवम् कार्यकर्ताओं ने छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर नम आंखों से याद किया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ट नेता धनीराम सोनवानी ने कहा कि झीरम घाटी की घटना छत्तीसगढ़ ही नही बल्कि पूरे देश की राजनीति और लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जितेंद्र विजय बहादुर सिंह ने कहा कि इस नृशंस हमले में प्रदेश कांग्रेस के कई बड़े नेताओ समेत सुरक्षाबलों में अपने अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनके बलिदान को कभी बुलाया नही जा सकता। श्रद्धांजलि में मौजूद कार्यकर्ताओं ने एक जुट होकर शहीदों के सपने को पूरा करने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मालखरौदा के अध्यक्ष श्याम कुमार केंवट कहा कि इस हमले में शहीदों की याद हमेशा प्रदेशवासियों के दिलो में जीवित रहेगी।
उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियां भी सम्मान के साथ याद रखेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता अयोध्या भारद्वाज, रामकुमार यादव, आनंद चंद्रा, प्रवक्ता पुरुषोत्तम साहू,देवा लहरे ,विजय चंद्रा, बिहारी लाल धिरहे, चंद्र कुमार गभेल, सनत सूर्यवंशी, रमेश विश्वकर्मा, राजेंद्र अजगल्ले, प्रेमसिंह नेताम, केशव चंद्रा, कार्तिक राम साहू, आदित्य खूंटे,अशोक कुमार गभेल, तरुण धीवर,रोहित साहू, भानुप्रताप सूर्यवंशी, सुंदर चौहान रूपेश गबेल, सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

7k network
Recent Posts

सक्ति जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल पटेल ने अड़भार क्षेत्र का किया सघन औचक निरीक्षण शिक्षा स्वास्थ्य और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा लापरवाह ठेकेदार पर कानूनी कार्रवाई के दिए निर्देश