14 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को पकड़ने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता आरोपी सोनू उर्फ छहुरा यादव, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम एवं थाना हसौद, जिला शक्ति

प्रदेश रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543471
जांजगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 27.05.26

14 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को पकड़ने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता आरोपी सोनू उर्फ छहुरा यादव, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम एवं थाना हसौद, जिला शक्ति

*पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन में फरार आरोपियों एवं स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना अजाक पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
थाना अजाक जांजगीर पुलिस टीम द्वारा 14 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी आरोपी सोनू उर्फ छहुरा यादव, निवासी ग्राम एवं थाना हसौद को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी लंबे समय से मारपीट के प्रकरण में न्यायालय से जारी स्थाई वारंट के बाद फरार चल रहा था तथा लगातार पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था।

*पुलिस टीम को* मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी अपने क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना अजाक पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को विधिवत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

*जिले में फरार आरोपियों* के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। *पुलिस का संदेश :* अपराध कर कानून से बचना संभव नहीं है। जिला जांजगीर चांपा पुलिस अपराधियों के विरुद्ध सतत कार्रवाई कर रही है।

*उपरोक्त कार्यवाही* में निरीक्षक रंजीत सिंह कंवर अजाक प्रभारी, asi रामेश्वर यादव, प्रधान आरक्षक रामकृष्ण खैरवार आरक्षक मंगल सिंह, ओम प्रकाश कर्ष का सराहनीय योगदान रहा।

7k network
Recent Posts

जिला पुलिस को मिली नई ऊर्जा : 19 प्रशिक्षु उपनिरीक्षक एवं 02 सूबेदार पहुंचे जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षुओं का बैठक लिया जाकर, बेसिक पुलिस के कार्य प्रणाली के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं फरियादी, आवेदकों को शालीनता से व्यवहार करने दिए निर्देश

35 पाव देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्यवाही आरोपी के विरूध्द धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर आरोपी – भरत लाल जाहिरे उम्र 40 वर्ष निवासी मिस्दा थाना नवागढ़ जिला जांजगीर- चांपा

ड्रिंक एंड ड्राइव पर यातायात जांजगीर पुलिस की सख्त कार्रवाई, दो दिनों में 17 वाहन चालक पकड़े गए सभी शराबी वाहन चालकों के वाहनों को जब्त किया गया, जिसे माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा