चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 79743 43059 

मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना( पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) को शासन के द्वारा बंद किए जाने के विरोध में
अरुण महिलांगे(पिहरीद) पूर्व सभापति जनपद पंचायत मालखरौदा, शत्रुहन कुर्रे, विकास खुराना, सोमित कुमार एवं अन्य साथियों के द्वारा छत्तीसगढ़ में वर्षों से संचालित मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना
(पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) को 27 मई 2026 को सत्र 2026-27 परीक्षा स्थगित के लिए ( योजना को बंद) करने का आदेश किया गया है, केवल ये एक योजना नहीं, बल्कि हजारों गरीब, ग्रामीण एवं प्रतिभाशाली बच्चों के सपनों का सहारा है। इस योजना के माध्यम से कई विद्यार्थियों ने अपने भविष्य को नई दिशा दिये हैं ।
लेकिन वर्तमान में इस योजना को स्थगित (बंद) किए जाने से अनेक विद्यार्थियों और अभिभावकों में चिंता एवं निराशा का माहौल है। कई बच्चे बड़े सपनों और उम्मीदों के साथ इस योजना का इंतजार कर रहे थे। यदि यह योजना बंद होती है, तो न जाने कितने बच्चों के सपने अधूरे रह जाएंगे।
इसीलिए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को बचाने एवं योजना को यथावत चालू रखने की मांग को लेकर आज सक्ति जिला कलेक्टर महोदय के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी, माननीय गजेंद्र यादव जी शिक्षा मंत्री एवं श्रीमान आयुक्त महोदय आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग अटल नगर नवा रायपुर (छ. ग.) के नाम आवेदन/ज्ञापन सौंपा गया!
वर्तमान सत्र2026-27 हेतु इस योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी तथा अनेकों विद्यार्थियों ने आवेदन भरकर परीक्षा की तैयारी में कर रहे थे किंतु योजना को बंद किए जाने की सूचना से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में गहरी नाराजगी एवं आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं
यदि यह योजना बंद होती है तो अनेकों विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने कि अवसर से वंचित हो जाएंगे, जिससे उनके भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए ग्रामीण बच्चों की भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस योजना को यथावत चालू रखने अपिल किया गया








