खरसिया में बाबा साहब की 135 वीं जयंती समारोह धूमधाम से सम्पन्न

प्रदेश रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543471

खरसिया में बाबा साहब की 135 वीं जयंती समारोह धूमधाम से
सम्पन्न
खरसिया। भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135 वीं जयंती के अवसर पर खरसिया में भव्य कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन में समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी रही।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राधेश्याम राठिया रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज खरसिया के अध्यक्ष श्री रामनारायण भारद्वाज जी ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में माननीय कमल गर्ग (नगर पालिका अध्यक्ष, खरसिया), रविन्द्र गबेल (प्रतिनिधि, अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य रायगढ़), बलदेव कुर्रे (जिला पंचायत सदस्य), महेश साहू (पूर्व विधायक प्रत्याशी), धनंजय बायल (जनपद पंचायत सदस्य), श्रीमती अर्चना सिदार, श्रीमती दीपिका मुकेश गबेल, रामस्वरूप आजाद (भीम आर्मी प्रदेश उपाध्यक्ष), श्याम लाल सितारे (जिला प्रभारी), हर प्रसाद ढेढ़े (संरक्षक), रामाधार बंजारे (पूर्व अध्यक्ष), डॉ. भोजराम दीपक (संरक्षक), राकेश नारायण बंजारे (प्रदेश प्रवक्ता, साहित्य प्रकोष्ठ), तोरन लक्ष्मी (युवा प्रकोष्ठ पूर्व अध्यक्ष), अनिल खन्ना (अध्यक्ष, विधि प्रकोष्ठ), दिनेश बंजारे (युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष), श्रीमती योगिता रात्रे (महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष), राकेश धृतलहरे (शहर अध्यक्ष), महिपाल पंकज (प्रतिनिधि बीडीसी), जीवन लाल भारद्वाज (उपाध्यक्ष), बाबा बली राम लहरी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम की शुरुआत भव्य शोभायात्रा के साथ हुई। पंचशील ध्वज एवं नीला झंडा लहराते हुए, “जय भीम” और “बाबा साहब अमर रहें” के नारों के साथ यह शोभायात्रा महात्मा गांधी चौक खरसिया से प्रारंभ होकर शहर भ्रमण करते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर परिसर खरसिया पहुंची। परिसर में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण की गई।सायंकाल आयोजित मंचीय कार्यक्रम में सभी अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष, उनके विचारों एवं सामाजिक समरसता में उनके योगदान पर प्रेरणादायी उद्बोधन दिया तथा शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।कार्यक्रम का सफल संचालन ओमप्रकाश बंजारे (उपाध्यक्ष) द्वारा किया गया। शोभायात्रा एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में महासचिव मनीराम सोनी, श्याम कुमार बंजारे,सचिव लोचन बंजारे, अनिल कुर्रे, अर्जुन मिरी,विरेन्द्र भारद्वाज, रूपलाल धर्मा,भूपेन्द्र भारद्वाज भीम आर्मी अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष कोषाध्यक्ष अरविंद बंजारे ,भरत जोल्हे, भूपेंद्र धर्मा,सम्पतमिरी महत्वपूर्ण भूमिका रही।कार्यक्रम में डॉ. श्याम लाल बंजारे, नीला राम घृतलहरे, जागेश पेंटर, आकाश दीपक, अशोक जॉंगड़े, प्रो. रमेश टंडन, सुंदर कुर्रे, सरोज बंजारे, अक्षय लहरे, टीका राम लहरें,भरत जोल्हे सहित मौहापाली, फूलबंधिया, छोटे डूमरपाली, तेलीकोट, औरदा, कुनकुनी, जैमुरा, बासनपाली, महका, पुरैना, चारपारा,डूमनभाठा, बड़े देवगांव घघरा,किरीतमाल, मदनपुर, अंजोरीपाली, बरगढ़, करूमौहा, करपीपाली , बड़े जामपाली,सलिहाभाठा,चपले,चोढा,गीधा,बाम्हन पाली,डुसेकेला, खरसिया आदि गांवों से सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। अंत में आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, समाजजनों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायक बताया।

7k network
Recent Posts

ऑपरेशन_प्रहार” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई— 5 वाहनों से 21 लाख रुपये का अवैध कबाड़ जब्त पूंजीपथरा क्षेत्र में 4 ट्रकों को अवैध कबाड़ परिवहन करते पकड़ा, दस्तावेज नहीं मिलने पर वैधानिक कार्रवाई

मुख्यमंत्री के निर्देश पर घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद मृतकों के परिजनों से संपर्क एवं सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी स्वास्थ्य मंत्री भी निरंतर जिला प्रशासन के संपर्क में