बलौदा पुलिस की सक्रियता से बलौदा क्षेत्र के अलग अलग चोरी की वारदातों का खुलासा प्रकरण में एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल

प्रदेश रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543471

जांजगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 15.04.26
बलौदा पुलिस की सक्रियता से बलौदा क्षेत्र के अलग अलग चोरी की वारदातों का खुलासा प्रकरण में एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल मामले में विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से एक मोटर साइकिल एवं 1900 रुपये नगद तथा पान मसाला गुटखा सामान बरामद मामले में विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक के विरुद्ध विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4), 305 (ए) एवं 303(2) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया।

जांजगीर-चांपा* जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का बलौदा पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा है, जो लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी भी बताया जा रहा है। मामले का विवरण
पहली घटना 21-22 मार्च 2026 की दरम्यानी रात की है, जब बलौदा निवासी अशोक कुमार तंबोली की राजीव गांधी चौक स्थित पान दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर नगदी रकम व पान-मसाला, सिगरेट आदि सामान कुल लगभग 27 हजार रुपये की चोरी कर ले गया। दूसरी घटना में 29 मार्च* से 3 अप्रैल के बीच, बलौदा के एक सुने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे 20 हजार रुपये चोरी कर लिए गए। तीसरी घटना में ग्राम करमंदा से एक पुरानी मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 30 हजार रुपये) चोरी कर ली गई थी।
पुलिस की कार्रवाई प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल* के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप* के कुशल मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी बलौदा मनोहर सिन्हा* द्वारा घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए थाना स्तर से टीम गठित की गई।थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा* के नेतृत्व में घटना क्षेत्र के लगे सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही विधि से संघर्षरत बालक को को पकड़ा जिसको पूछताछ की गई। पूछताछ में घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किए जाने जाने से विधिवत कार्यवाही करते हुए विधिवत कार्यवाही किया।जांजगीर पुलिस का संदेश आमजन से अपील की गई है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

7k network
Recent Posts

ऑपरेशन_प्रहार” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई— 5 वाहनों से 21 लाख रुपये का अवैध कबाड़ जब्त पूंजीपथरा क्षेत्र में 4 ट्रकों को अवैध कबाड़ परिवहन करते पकड़ा, दस्तावेज नहीं मिलने पर वैधानिक कार्रवाई

मुख्यमंत्री के निर्देश पर घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद मृतकों के परिजनों से संपर्क एवं सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी स्वास्थ्य मंत्री भी निरंतर जिला प्रशासन के संपर्क में