चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059

जनपद पंचायत मालखरौदा अंतर्गत ग्राम पंचायत बंदोरा में विकास खण्ड स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन
समाधान शिविर में जनसमस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण
सक्ती, 16 अप्रैल 2026// जिला कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 16 अप्रैल 2026 को जनपद पंचायत मालखरौदा अंतर्गत ग्राम पंचायत बंदोरा में विकास खण्ड स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बंदोरा क्लस्टर से कुल 140 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 102 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष 38 आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। शिविर में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। साथ ही, शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजनों को प्रदान की गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाया गया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मालखरौदा श्री रूपेन्द्र पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मालखरौदा श्री संदीप कश्यप, अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रभात यादवेश सहित बंदोरा क्लस्टर क्षेत्र के सरपंच, सचिव, जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा स्व-सहायता समूहों की सक्रिय महिलाएं उपस्थित रहीं।








