कलेक्टर के निर्देशन में अवैध उर्वरक भंडारण पर कार्रवाई, 3.87 टन यूरिया जप्त किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने निरीक्षण अभियान जारी

चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 79743 43059

कलेक्टर के निर्देशन में अवैध उर्वरक भंडारण पर कार्रवाई, 3.87 टन यूरिया जप्त किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने निरीक्षण अभियान जारी

सक्ती, 08 जून 2026/ कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन एवं उप संचालक कृषि श्री तरुण कुमार प्रधान के मार्गदर्शन में जिले में उर्वरक भंडारण एवं वितरण की सतत निगरानी की जा रही है। प्राप्त शिकायत के आधार पर विकासखंड सक्ती अंतर्गत ग्राम केसला में जिला एवं विकासखंड स्तरीय निगरानी दल द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एक निजी भवन में उर्वरक भंडारित पाया गया। जांच में पाया गया कि उक्त उर्वरक मेसर्स मयंक ट्रेडर्स प्रो. श्रीमती उमा राठौर द्वारा भंडारित कराया गया था। कार्रवाई के दौरान फर्म प्रतिनिधि की उपस्थिति में 3.87 टन (86 बोरी) यूरिया उर्वरक जप्त कर तत्काल विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया तथा सामग्री को सुपुर्दगी में रखा गया।
कृषि विभाग ने बताया कि जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी एवं अनियमित भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब तक सक्ती, डभरा एवं जैजैपुर विकासखंडों में कुल 7 प्रकरणों में कार्रवाई की जा चुकी है। कृषि विभाग ने बताया कि किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उर्वरकों के भंडारण एवं वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध कठोर प्रशासनिक एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसानों से भी अधिक मूल्य वसूली अथवा कालाबाजारी की सूचना निकटतम कृषि विभाग को देने की अपील की गई है।

7k network
Recent Posts

जिले के डायल-112 के कर्मचारियों का विशेष बैठक लिया गया रिस्पांस टाइम पर काम करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप का मास्टर प्लान तेज रिस्पांस ही डायल-112 की असली पहचान, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

कलेक्टर के निर्देशन में उर्वरक विक्रेता के प्रतिष्ठान में अनियमितता मिलने पर कार्यवाही, 21 दिनों के लिए बिक्री पर लगाया गया प्रतिबंध कृषि विभाग ने किसानों और विक्रेताओं से नियमों का पालन करने की अपील

जिले के चौकी नैला क्षेत्र में पिता समेत 2 मासूम बच्चों के शव घर में मिले CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे पहुंचीं, फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल प्रारंभिक जांच पर कीटनाशक जहर सेवन कर की गई आत्म हत्या, घटना की हर पहलू की जांच की जा रही है