आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों को लेकर मार्कफेड प्रबंध संचालक श्री जीतेन्द्र शुक्ला ने ली बैठक

रिपोर्टर महेश बरेठ 91319 74668

आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों को लेकर मार्कफेड प्रबंध संचालक श्री जीतेन्द्र शुक्ला ने ली बैठक

जांजगीर-चांपा, 16 जून 2026/ आगामी खरीफ सीजन अंतर्गत मार्कफेड के प्रबंध संचालक श्री जितेंद्र शुक्ला ने जिले में कृषि आदानों की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे सहित कृषि, सहकारिता, खाद्य एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान श्री शुक्ला ने अधिकारियों से उर्वरक एवं बीजों के उपलब्ध स्टॉक, भंडारण क्षमता तथा वितरण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसानों को जरूरत के समय पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज उपलब्ध होना चाहिए तथा वितरण व्यवस्था ऐसी हो कि किसी भी किसान को परेशानी न हो। उन्होंने उर्वरकों के वितरण पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश देते हुए कहा कि खाद की कालाबाजारी या अधिक कीमत पर बिक्री की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही अधिकारियों को फील्ड स्तर पर लगातार निरीक्षण करने और वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाए रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी, एसएसपी उपयोग के प्रति जागरूक किया जाए।

7k network
Recent Posts

जिले के चौकी नैला क्षेत्र में पिता समेत 2 मासूम बच्चों के शव घर में मिले CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे पहुंचीं, फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल प्रारंभिक जांच पर कीटनाशक जहर सेवन कर की गई आत्म हत्या, घटना की हर पहलू की जांच की जा रही है

थाना – बाराद्वार जिला सक्ती (छग) अवैध कच्ची महुआ शराब कोचियो के विरूध्द बाराद्वार पुलिस द्वारा ताबातोड़ कार्यवाही भारी मात्रा मे कच्ची महुआ शराब जप्त। प्रकरण में 01 आरोपी से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर आरोपी को गिरफतार कर भेजा गया जेल भेजा