==चैनल प्रमुख हलधर 7974343059==
बड़ी खबर बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल आज सक्ती में बिजली ऑफिस का घेराव कर मुख्यमंत्री का करेंगे पुतला दहन
सक्ती, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, आज 17 जून को जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती द्वारा बिजली की दरों में की गई अनुचित वृद्धि के विरोध में एक उग्र प्रदर्शन का आयोजन किया गया है जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गवेल ने जानकारी देते हुए बताया कि आम जनता पर बिजली बिल का बोझ लादने वाली सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतर चुकी है। इसी क्रम में आज दोपहर 1:00 बजे सक्ती रेस्ट हाउस से एक विशाल रैली निकाली जाएगी, जो स्टेशन रोड स्थित बिजली कार्यालय तक जाएगी। इस दौरान कार्यकर्ता बिजली कार्यालय का घेराव करेंगे और राज्य की भाजपा सरकार की विफलता पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराएंगे।
इस आंदोलन में पूर्व विधायक, सांसद प्रत्याशी, स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधि, ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी एवं महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई व सेवादल के समस्त कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। श्रीमती गवेल ने जिले के समस्त कांग्रेसजनों से कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है








