आबकारी वृत्त सक्ती द्वारा बुढ़हनपुर और नंदौरखुर्द में अवैध शराब कारोबारियों पर कार्रवाई

प्रदेश रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543471

आबकारी वृत्त सक्ती द्वारा बुढ़हनपुर और नंदौरखुर्द में अवैध शराब कारोबारियों पर कार्रवाई

दिनांक    24.4.2026
➡️ कायम प्रकरण –  02  
➡️ गिरफ्तार आरोपी –  02               
➡️ जप्त मदिरा/सामग्री  –   *25*   *लीटर महुआ शराब*  
                      

                    सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में *आज दिनांक 24/04/26* को आबकारी वृत्त सक्ती में दौरान गश्त मुखबिर द्वारा *वार्ड नंबर 9 बुढ़हनपुर थाना नगरदा* में *समुंद धनुहार पिता पुनीराम* उम्र 40 वर्ष के द्वारा अपने घर में महुआ शराब को विक्रय करने के लिए रखने की मुखबिर सूचना पर तत्काल मय स्टाफ जांच कार्यवाही करने पर उसके रहवासी मकान के कमरे से दो सफेद प्लास्टिक जरीकेन एक में 10 लीटर और दूसरे में 7 लीटर कुल *17 लीटर  महुआ शराब* बरामद होने से धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार किया गया ।
इसी प्रकार *ग्राम नंदौरखुर्द वार्ड नंबर 2 निवासी धनसाय राठौर पिता प्रेमसाय राठौर* के रिहायशी मकान के रसोई घर से एक प्लास्टिक थैला में रखा 40 नग प्लास्टिक पाउच प्रत्येक में 200 मिली कुल *8 लीटर महुआ शराब* बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार किया गया ।
दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल दाखिला किया गया।
                     उपरोक्त कार्रवाई में  सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान, आबकारी मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, परसराम कहरा , बसंती चौधरी और नगर सैनिकों का सराहनीय योगदान रहा ।

7k network
Recent Posts

जल संरक्षण से लेकर पीएम आवास तक कलेक्टर ने तय की टाइमलाइन, धीमी प्रगति पर होगी कार्रवाई कलेक्टर श्री महोबे ने नवागढ़ एवं बम्हनीडीह में पंचायतों की समीक्षा बैठक ली नवा तरिया, मोर गांव मोर पानी अभियान को मिशन मोड में मानसून पूर्व पूर्ण करने के निर्देश