चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 79743 43059 


वनों को आग से बचाने एवं हाथी मानव द्वंद को कम करने के लिए व्यापक जन जागरूकता की आवश्यकता है* आनंद कुमार गुप्ता
अंबिकापुर -नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पिछले 25 वर्षों से वन विभाग के लिए जन जागरूकता का कार्य करते आ रहे मदारी आर्ट्स के आनंद कुमार गुप्त ने कहा है की वर्तमान समय में वनों को आग से बचाने एवं हाथी तथा मानव द्वंद को कम करने के लिए व्यापक जन जागरूकता की आवश्यकता है, क्योंकि नुक्कड़ नाटक जन चेतना का सबसे सार्थक एवं ठोस माध्यम है। इसके द्वारा हम देव तुल्य जनता से रूबरू होकर अपनी बात कह पाते हैं और इसका हमेशा अच्छा प्रतिसाद मिलता है ।
आनंद ने यह भी बताया कि हम कलाकार पिछले 25 वर्षों से छत्तीसगढ़ प्रदेश के कई वन मंडलों के गांव में इस कार्य को करते रहे जिसका अच्छा लाभ मिलता है।
सर्व विदित हो की छत्तीसगढ़ प्रदेश के चार वन वृत्त के लगभग 20 से ज्यादा वन मंडलों में हाथी मानव द्वंद लंबे समय से चलता आ रहा है।इसी तरह वनों की कटाई और वनों में आग लगाने का कार्य भी हो रहा है , इसे रोकने का एकमात्र उपाय जन जागरूकता ही है।
इस कार्य में वन विभाग के साथ ही गणमान्य जनता का भी सहयोग अपेक्षित है। जिससे कि हम अपनी पर्यावरण की रक्षा कर सके क्योंकि वन है तो जीवन है।







