जिले के डायल-112 के कर्मचारियों का विशेष बैठक लिया गया रिस्पांस टाइम पर काम करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप का मास्टर प्लान तेज रिस्पांस ही डायल-112 की असली पहचान, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543471

जिले के डायल-112 के कर्मचारियों का विशेष बैठक लिया गया
रिस्पांस टाइम पर काम करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप का मास्टर प्लान तेज रिस्पांस ही डायल-112 की असली पहचान, लापरवाही पर होगी कार्रवाई”

* *इवेंट निपटाकर तुरंत फिक्स प्वाइंट पर लौटेंगी ERV, हाईवे पेट्रोलिंग को मिले सख्त निर्देश*

* *आपातकालीन सेवाओं की गुणवत्ता, जवाबदेही और दक्षता बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम है*

* *चोरी, एक्सीडेंट, मारपीट या किसी भी इमरजेंसी में डायल-112 की टीम पहले से ज्यादा तेजी से पहुंचेगी।*

*पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन में जिले के डायल-112 के नोडल अधिकारी *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप* ने आज दिनांक 17.06.2026 को पुलिस कार्यालय जांजगीर के सभा कक्ष में डायल 112 में ड्यूटीरत कर्मचारियों का विशेष बैठक लेकर *“रिस्पांस टाइम”* पर काम करने हेतु दिए आवश्यक निर्देश।

*ERV को मिला नया रूल – “इवेंट खत्म, तुरंत प्वाइंट पर हाजिर”*

कार्यशाला में सभी ERV स्टाफ, जीवीके ड्राइवर, हाईवे पेट्रोलिंग टीम, DCC प्रभारी और जीवीके मैनेजर मौजूद रहे। ASP कश्यप ने साफ कहा कि घटनास्थल पर पहुंचने, कार्रवाई करने और ASR भरने के बाद ERV को फौरन अपने फिक्स प्वाइंट पर लौटना होगा। ताकि अगला इमरजेंसी कॉल आते ही गाड़ी रवाना हो सके।

*ASP की सख्त टिप: “अनावश्यक समय बर्बाद नहीं, हर मिनट का हिसाब होगा”*

ASP उमेश कुमार कश्यप ने दो टूक कहा, डायल-112 की सफलता का आधार त्वरित प्रतिक्रिया और जनता को समय पर सहायता उपलब्ध कराना है। किसी भी इवेंट में अनावश्यक समय व्यतीत न करें। देरी हुई तो कारण रिकॉर्ड में दर्ज करना होगा। ERV स्टाफ बिना अनुमति खुद से इवेंट तैयार न करें। रिस्पांस टाइम में सुधार लाएं और घटनास्थल पर शीघ्र पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

*वीकली रिपोर्ट नहीं दी तो होगी कार्रवाई, अच्छा काम किया तो मिलेगा इनाम*

हर कर्मचारी को वीकली वर्क रिपोर्ट DCC डायल-112 के जरिए समय पर देनी होगी। उत्कृष्ट कार्य करने वाले ERV स्टाफ को पुरस्कार और प्रशंसा पत्र के लिए अनुशंसा भेजी जाएगी। रिपोर्ट न देने या ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई।

*– ERV को ‘थाने की गाड़ी’ न बनाएं*

बैठक में ASP नोडल अधिकारी ने सख्त निर्देश दिए गए कि बिना इवेंट या वैध कारण के डायल-112 की ERV को थानों में खड़ा न रखें। डायल-112 पूर्णतः आपातकालीन सेवा है। तीनों शिफ्ट में पर्याप्त पुलिस बल ERV में तैनात रखें।

*हाईवे पेट्रोलिंग को स्पेशल ट्रेनिंग – MDT, डेस्क कैमरा चलाना सिखाया*

हाईवे पेट्रोलिंग स्टाफ को MDT, डेस्क कैमरा और मोबाइल डिवाइस के सही इस्तेमाल की ट्रेनिंग दी गई। निर्देश मिला कि हाईवे को अवरोधमुक्त रखें, गलत तरीके से खड़े वाहनों को तुरंत हटवाएं और हर इवेंट का तय रिस्पांस टाइम में निपटारा करें।

*उपकरण टूटे तो जिम्मेदार होगा ERV स्टाफ*

डायल-112 वाहनों में लगे सभी उपकरणों को सुरक्षित और व्यवस्थित रखने की जिम्मेदारी ERV में तैनात स्टाफ की होगी। अव्यवस्था या नुकसान हुआ तो संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई होगी।

7k network
Recent Posts

जिले के डायल-112 के कर्मचारियों का विशेष बैठक लिया गया रिस्पांस टाइम पर काम करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप का मास्टर प्लान तेज रिस्पांस ही डायल-112 की असली पहचान, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

कलेक्टर के निर्देशन में उर्वरक विक्रेता के प्रतिष्ठान में अनियमितता मिलने पर कार्यवाही, 21 दिनों के लिए बिक्री पर लगाया गया प्रतिबंध कृषि विभाग ने किसानों और विक्रेताओं से नियमों का पालन करने की अपील

जिले के चौकी नैला क्षेत्र में पिता समेत 2 मासूम बच्चों के शव घर में मिले CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे पहुंचीं, फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल प्रारंभिक जांच पर कीटनाशक जहर सेवन कर की गई आत्म हत्या, घटना की हर पहलू की जांच की जा रही है