महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं की ताकत, आर्थिक संबल से संवर रहा परिवार और बच्चों का भविष्य नियमित सहायता राशि से बढ़ा आत्मविश्वास, महिलाओं को मिल रही आर्थिक सुरक्षा

रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543471

महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं की ताकत, आर्थिक संबल से संवर रहा परिवार और बच्चों का भविष्य नियमित सहायता राशि से बढ़ा आत्मविश्वास, महिलाओं को मिल रही आर्थिक सुरक्षा

सक्ती, 18 जून 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ परिवार की जरूरतों को पूरा करने में भी सहायक साबित हो रही है। इससे महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है और वे परिवार की जिम्मेदारियों में पहले से अधिक भागीदारी निभा रही हैं। सक्ती जिले के ग्राम पंचायत ठठारी की निवासी श्रीमती सुनीता सोनवानी भी इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि उनके परिवार के लिए एक महत्वपूर्ण आर्थिक सहारा बन गई है। इस राशि से घर के दैनिक खर्चों, बच्चों के पोषण तथा अन्य आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में काफी मदद मिलती है। नियमित आर्थिक सहायता मिलने से उन्हें आर्थिक सुरक्षा का एहसास हुआ है और भविष्य को लेकर उनका विश्वास भी मजबूत हुआ है। श्रीमती सुनीता सोनवानी का कहना है कि महतारी वंदन योजना ने उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। इससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिली है, बल्कि परिवार की खुशहाली और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए भी नई राह खुली है। उन्होंने इस जनहितैषी योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने वाली एक महत्वपूर्ण पहल है। आज महतारी वंदन योजना अनेक महिलाओं के जीवन में उम्मीद और आत्मविश्वास का नया संचार कर रही है।

7k network
Recent Posts

सक्ति जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल पटेल ने अड़भार क्षेत्र का किया सघन औचक निरीक्षण शिक्षा स्वास्थ्य और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा लापरवाह ठेकेदार पर कानूनी कार्रवाई के दिए निर्देश