रजगामार के स्ट्रीट लाइट हेतु जन चिंतक मंच ने उठाई मांग

रिपोर्टर सुमन खूंटे

रजगामार के स्ट्रीट लाइट हेतु जन चिंतक मंच ने उठाई मांग

कोरबा/समाजसेवी संगठन जन चिंतक मंच ने रजगामार कोलियरी क्षेत्र के मुख्य स्थल “फिल्टर चौक” में अंधेरे और सुरक्षा की समस्या को लेकर आज उपक्षेत्रीय प्रबंधक, रजगामार कोलियरी को ज्ञापन सौंपा। संगठन के प्रतिनिधि अरुण कुमार सरकार प्रदेश संगठन महाप्रमुख ने बताया कि फिल्टर चौक रजगामार की पहचान और सबसे व्यस्त चौराहा है। पर शाम होते ही यहां पर्याप्त रोशनी न होने से क्षेत्रवासी, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वर्तमान लाइटें अपर्याप्त हैं, जिससे चोरी, दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। साथ ही कोलियरी नगर की भव्यता भी प्रभावित हो रही है, जिसकी चर्चा बाहर से आने वाले लोगों में भी हो रही है। जन चिंतक मंच व संगठन के पदाधिकारीयो श्री खिलावन पटेल जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष यशवंत कुमार अग्रवाल तथा सुरेंद्र जी ने मांग की है कि जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिल्टर चौक के पास स्थित पीपल के पेड़ या उसके बगल वाले खंभों पर 2-3 उच्च क्षमता वाली LED स्ट्रीट लाइटें अविलंब लगाई जाएं, ताकि चौक पूर्ण रूप से प्रकाशित रहे।
संगठन ने विश्वास जताया है कि प्रबंधन रजगामार की सुरक्षा और वैभवता को ध्यान में रखते हुए इस जनसमस्या का शीघ्र समाधान करेगा। ज्ञापन सौंपते समय जन चिंतक मंच के पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

7k network
Recent Posts

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े जी के गरिमामय उपस्थिति में 21 जून 2026 को आज सामुदायिक भवन सक्ती में सुबह 7 बजे से जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

घर में घुसकर अश्लील गाली करते हुए मारपीट करने वाले 5 बदमाशों को थाना पामगढ़ पुलिस ने दबोचा सिगरेट-राजश्री का पैसा मांगने पर बिगड़े हालात, घटना का वीडियो बनाने पर आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय आयोजन 21 जून को सामुदायिक भवन सक्ती में सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े होंगी मुख्य अतिथि, ‘‘स्वस्थ आयु के लिए योग’’ का दिया जाएगा संदेश

योगाभ्यास सेजेस तिफरा मे उत्साह पूर्ण वातावरण में विश्व योग दिवस के पूर्व सुबह का योगाभ्यास स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय तिफरा मे बहुत की उत्साह पूर्ण वातावरण में मनाया गया नीट परीक्षा के कारण एक दिन पहले योगाभ्यास को बड़े ही उत्साह उमंग और उल्लासपूर्ण वातावरण देखा गया में मनाया गया,इस वर्ष का थीम — *yoga for healthy ageing – स्वास्थ और सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग