स्कूल प्रबंधक एवं पालको से यातायात पुलिस सक्ति की अपील स्कूल खुलने लगे हैं तथा पढ़ने वाले नाबालिक बच्चे दुपहिया वाहन लेकर स्कूल जाते हैं यह स्थिति बहुत खतरनाक है

रिपोर्टर सुमन खूंटे 998154347


स्कूल प्रबंधक एवं पालको से यातायात पुलिस सक्ति की अपील स्कूल खुलने लगे हैं तथा पढ़ने वाले नाबालिक बच्चे दुपहिया वाहन लेकर स्कूल जाते हैं यह स्थिति बहुत खतरनाक है

शक्ति पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा नाबालिक बच्चों के वाहन चलाने एवं स्कूली वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चे बैठाकर परिवहन करते पाये जाने पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
SP के निर्देशों के परिपालन में आज यातायात प्रभारी वाय- एन- शर्मा अपनी टीम के साथ नगर के प्रमुख स्कूलों में पहुंचे। इस दौरान स्कूल संचालकों] प्राचार्यों] वाहन चालकों एवं विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। साथ ही स्कूल बसों एवं अन्य वाहनों के फिटनेस] परमिट] बीमा एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों को पूर्ण एवं अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।
सक्ति यातायात प्रभारी वाय- एन- शर्मा ने पालकों से भी अपील की है कि बच्चों को स्वयं स्कूल छोड़कर आए व लेने जाये नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने के लिये न देवें यह मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का उल्लंघन है तथा बच्चों के जीवन एवं भविष्य के साथ खिलवाड है। आज समझाइश के तौर पर विभिन्न स्कूल प्रबंधक एवं उनके चालकों को समझाइश दी गई है। भविष्य में सख्त कार्रवाई की जाएगी जिसकी जवाबदारी पालको व स्कूल प्रबंधक की होगी।

7k network
Recent Posts

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े जी के गरिमामय उपस्थिति में 21 जून 2026 को आज सामुदायिक भवन सक्ती में सुबह 7 बजे से जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

घर में घुसकर अश्लील गाली करते हुए मारपीट करने वाले 5 बदमाशों को थाना पामगढ़ पुलिस ने दबोचा सिगरेट-राजश्री का पैसा मांगने पर बिगड़े हालात, घटना का वीडियो बनाने पर आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय आयोजन 21 जून को सामुदायिक भवन सक्ती में सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े होंगी मुख्य अतिथि, ‘‘स्वस्थ आयु के लिए योग’’ का दिया जाएगा संदेश

योगाभ्यास सेजेस तिफरा मे उत्साह पूर्ण वातावरण में विश्व योग दिवस के पूर्व सुबह का योगाभ्यास स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय तिफरा मे बहुत की उत्साह पूर्ण वातावरण में मनाया गया नीट परीक्षा के कारण एक दिन पहले योगाभ्यास को बड़े ही उत्साह उमंग और उल्लासपूर्ण वातावरण देखा गया में मनाया गया,इस वर्ष का थीम — *yoga for healthy ageing – स्वास्थ और सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग