रिपोर्टर खेमचंद महिलांगे 93999 46351

दिनांक 19.06.2026
थाना चन्द्रपुर
जिला सक्ती
अपराध क्रमांक 69/2026
धारा 34 (2) आबकारी एक्ट
देशी मन्दिरा प्लेन शराब एवं अंग्रेजी शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल सहित आरोपी गिरफ्तार चन्द्रपुर पुलिस की लगातार कार्यवाही
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (मा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज पटेल (रा.पु.से.), एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चंद्रपुर-डभरा श्रीमान सुमित गुप्ता (रा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे, अवैध जुओं, सट्टा, शराब और नशीले मादक पदार्थों पर रोकथाम के लिए दिये गए कड़े निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी चन्द्रपुर के द्वारा थाना क्षेत्र में मुखबिर तैनात किया गया था। घटना दिनांक 19.06.2026 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति देशी प्लेन शराब एवं अंग्रेजी शराब रखकर परिवहन करने की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी सोनू उरांव पिता अनित उरांव उम्र 20 साल निवासी कलमा थाना चन्द्रपुर के कब्जे से 25 नग देशी मन्दिरा प्लेन शराब एवं 10 नग अंग्रेजी गोवा स्पेशल शराब कुल 6 लीटर 300 एम एल तथा परिवहन के प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर दिनांक 19.06.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना चन्द्रपुर प्र आर राजेश पैकरा, आर महेन्द्र राठौर का विशेष योगदान रहा।








