पुलिस अधीक्षक की अनुकरणीय पहल, थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम करहीडीह में महिला कमांडो टीम का गठन कर नशा मुक्ति एवं सायबर जनजागरूकता का विशेष कार्यक्रम का आयोजन

रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543471

जांजगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 20.06.26
पुलिस अधीक्षक की अनुकरणीय पहल, थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम करहीडीह में महिला कमांडो टीम का गठन कर नशा मुक्ति एवं सायबर जनजागरूकता का विशेष कार्यक्रम का आयोजन
*महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम: बलौदा क्षेत्र के ग्राम करहीडीह में बनी महिला कमांडो टीम

* *नशा मुक्ति और साइबर जागरूकता अभियान को मिलेगी नई ताकत, महिला कमांडो टीम गठित*

*पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* की पहल पर बलौदा क्षेत्र के ग्राम करहीडीह गांव में महिला कमांडो टीम का गठन कर नशा मुक्ति एवं साइबर जनजागरूकता का विशेष कार्यक्रम आज दिनांक 20.06.26 को आयोजित किया गया।

पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में गांव के सक्रिय महिलाओं को संगठित कर महिला कमांडो टीम बनाई गई। यह पहल महिलाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा, महिला एवं बाल संरक्षण तथा सामुदायिक जागरूकता के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका देने के उद्देश्य से की गई है।

*महिलाएं बनेंगी जनजागरूकता की मजबूत कड़ी*

कार्यक्रम में *पुलिस अधीक्षक* जांजगीर चांपा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। महिला कमांडो टीम गांव – गांव में जनजागरूकता की मजबूत कड़ी बनेगी तथा नशे के विरुद्ध अभियान, साइबर अपराधों से बचाव, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा और सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध और नशे की समस्या समाज के लिए गंभीर चुनौती है। इनका मुकाबला केवल पुलिस के प्रयासों से नहीं, बल्कि जनसहभागिता से ही संभव है। टीम के सदस्य अपने गांवों में लोगों को जागरूक करेंगे, संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाएंगे और महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों के प्रति सजग बनाएंगे।

*साइबर ठगी से लेकर घरेलू हिंसा तक दी जानकारी*

कार्यक्रम में महिला कमांडो टीम की भूमिका, दायित्व एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। महिलाओं को साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड, डिजिटल सुरक्षा, नशे के दुष्परिणाम, घरेलू हिंसा, महिला सुरक्षा कानून एवं बाल संरक्षण संबंधी विषयों पर जागरूक किया गया। साथ ही समाज में जागरूकता अभियान चलाने के लिए प्रेरित किया गया।

*इस अवसर* पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, ग्रामीणजन
उपस्थित रहे।

7k network
Recent Posts

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े जी के गरिमामय उपस्थिति में 21 जून 2026 को आज सामुदायिक भवन सक्ती में सुबह 7 बजे से जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

घर में घुसकर अश्लील गाली करते हुए मारपीट करने वाले 5 बदमाशों को थाना पामगढ़ पुलिस ने दबोचा सिगरेट-राजश्री का पैसा मांगने पर बिगड़े हालात, घटना का वीडियो बनाने पर आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय आयोजन 21 जून को सामुदायिक भवन सक्ती में सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े होंगी मुख्य अतिथि, ‘‘स्वस्थ आयु के लिए योग’’ का दिया जाएगा संदेश

योगाभ्यास सेजेस तिफरा मे उत्साह पूर्ण वातावरण में विश्व योग दिवस के पूर्व सुबह का योगाभ्यास स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय तिफरा मे बहुत की उत्साह पूर्ण वातावरण में मनाया गया नीट परीक्षा के कारण एक दिन पहले योगाभ्यास को बड़े ही उत्साह उमंग और उल्लासपूर्ण वातावरण देखा गया में मनाया गया,इस वर्ष का थीम — *yoga for healthy ageing – स्वास्थ और सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग